T20 World Cup 2026: जून 2024 में बारबाडोर में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टी20 वर्ल्डकप जीतकर दूसरी बार ट्रोफी उठाई थी। ऐसे में इस बार सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम इंडिया शनिवार को मुंबई में अपना खिताब बचाने उतरेगी। आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारत को अपना पहला मुकाबला यूएसए यानी संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ खेलना है। शाम को 7 बजे क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत होगी। ऐसे में सभी क्रिकेट फैन्स की अपने पसंदीदा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरे रहेंगी।
T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव
भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। ऐसे में स्काई यानी सूर्यकुमार की यह खास फॉर्म विश्वकप में धमाल मचा सकती है। सभी क्रिकेट फैन्स को उम्मीद होगी कि सूर्यकुमार अपनी बैटिंग से पूरे टूर्नामेंट में टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दें।
अभिषेक शर्मा
सभी जानते हैं कि क्रिकेट मैच में ओपनिंग कितनी अहम साबित होती है। ऐसे में इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा अपने बल्ले से पूरे टूर्नामेंट में तूफान मचा सकते हैं। पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह के अधीन ट्रेनिंग वाले अभिषेक टी20 विश्वकप में विरोधी टीमों के बॉलर्स की धज्जियां उड़ा सकते हैं।
जसप्रीत बुमराह
इसके अलावा, सिर्फ इंडिया ही नहीं, बल्कि दुनिया के शानदार तेज गेंदबाजों में शुमार जसप्रीत बुमराह से एक बार फिर सभी भारतीय क्रिकेट फैन्स को उनके दमदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। मैच के शुरुआत में और मुकाबले के आखिर में जस्सी मतलब जसप्रीत बुमराह अपनी धारदार बॉलिंग से किसी भी बल्लेबाज को आउट करने की क्षमता रखते हैं।
टी20 वर्ल्डकप 2026 में भारतीय फैन्स को उम्मीदें
गौरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्डकप के इतिहास में अभी तक किसी भी खिताब जीतने वाली टीम ने अपना टाइटल दोबारा नहीं जीता है। साथ ही आजतक कोई भी मेजबान देश आईसीसी टी20 वर्ल्डकप नहीं जीत सका है। ऐसे में रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बारबाडोस में जो खुशी भारतीय फैन्स को दी थी, क्या वही जीत की खुशी कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर दे पाएंगे?






