---Advertisement---

World Archery Championship में गोल्ड जीतने वाली इन खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री ने सराहा, कह दिया ऐसा सुन आपके भी हो जाएंगे भावुक

World Archery Championship 2023: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली महिला कंपाउंड टीम का तहेदिल शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन में जारी विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की महिला कंपाउंड वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का ...

Read more

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 5, 2023 4:53 अपराह्न

Narendra Modi-Archery Team
Follow Us
---Advertisement---

World Archery Championship 2023: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल में ही विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली महिला कंपाउंड टीम का तहेदिल शुक्रिया अदा किया है। आपको बता दें कि जर्मनी की राजधानी बर्लिन में जारी विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप की महिला कंपाउंड वर्ग में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड जीता था।

प्रधानमन्त्री ने ट्वीट कर दिया धन्यवाद

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए आर्चरी वर्ल्ड चैंपियनशिप में पहला गोल्ड जीतने वाली ज्योति सुरेखा, अदिति स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी का धन्यवाद अदा किया है और कहा है कि इन खिलाड़ियों की कठिन मेहनत और लगन ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “भारत के लिए यह गर्व का क्षण है कि भारत की महिला कंपाउंड टीम ने देश को विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण दिलाया है। हमे आप पर गर्व है। बधाईयां।”

ज्योति सुरेखा ,अदिति स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी ने किया था शानदार प्रदर्शन

भारत की ज्योति सुरेखा, आदित्य स्वामी और परनीत कौर की तिकड़ी ने महिला कंपाउंड वर्ग के फाइनल में टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको की टीम को हराकर दो साल में खेली जानी वाली इस प्रतियोगिता में पहली बार स्वर्ण भारत की झोली में डाल दिया था।

ज्योति सुरेखा पहले भी कर चुकी हैं कमाल

आपको बता दें कि ज्योति सुरेखा ने साल 2021 में खेले गए चैंपियनशिप में तीन रजत पदक अपने नाम किया था। उन्होने उस वक़्त महिला टीम , मिश्रित टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा का रजत पदक अपने नाम किया था। आपको बता दें कि ज्योति ने साल 2015 में बैंकॉक में खेले गए एशियाई आर्चरी चैंपियनशिप के महिला कंपाउंड के व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण भी जीता हुआ है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

IPL 2026

मार्च 12, 2026

Shahid Afridi

मार्च 12, 2026

Hardik Pandya

मार्च 12, 2026

Kirti Azad

मार्च 11, 2026

Surya Kumar Yadav

मार्च 10, 2026

BCCI

मार्च 10, 2026