---Advertisement---

Valentine’s Day के दिन दुनिया के सामने आई बल्लेबाज Prithvi Shaw की हकीकत,इंस्टाग्राम के एक पोस्ट ने खोल दिया पत्नी का राज

Valentine’s Day: पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी में से एक हैं। बल्लेबाज शॉ हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अभी कुछ समय पहले ही बल्लेबाज को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उनकी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया से ब्रेकअप हो गया है। बल्लेबाज की गर्लफ्रेंड निधि ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा था कि ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 14, 2023 12:01 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 14, 2023 1:28 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Valentine’s Day: पृथ्वी शॉ भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन खिलाड़ी में से एक हैं। बल्लेबाज शॉ हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अभी कुछ समय पहले ही बल्लेबाज को लेकर अफवाह उड़ी थी कि उनकी गर्लफ्रेंड निधि तपाड़िया से ब्रेकअप हो गया है। बल्लेबाज की गर्लफ्रेंड निधि ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर लिखा था कि “प्यार से लोग मुझे लैला बुलाते हैं।” इस पर बल्लेबाज शॉ ने भी कमेंट किया था जिसको लेकर विवाद हुआ और दोनों के बीच ब्रेकअप होने की अफवाह उड़ी थी।

ऐसे में मंगलवार को वेलेंटाइन डे के मौके पर शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। इस पोस्ट को लेकर अब कहा जा रहा है कि उन्होंने शादी कर ली है। भारतीय टीम के बल्लेबाज पृथ्वी ने अपने शादी की जानकारी खुद दी है। उनके फैंस इस शादी के लिए उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं। ऐसे में खिलाड़ी शॉ को लेकर यह पूरा माजरा क्या है आइए जानते हैं।

‘हैप्पी वेलेंटाइन माई वाइफी’

पृथ्वी शॉ से जुड़ी चीजे सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल होती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी खासी है। ऐसे में वह कुछ भी पोस्ट करते हैं तो देखते ही देखते वह वायरल हो जाता है। बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने भी वेलेंटाइन डे के मौके पर एक ऐसा ही पोस्ट करके फैंस के दिलों की धड़कने तेज कर दी। बता दें कि वेलेंटाइन डे के मौके पर शॉ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर लिखा कि हैप्पी वेलेंटाइन माई वाइफी! इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की हैं। हालांकि कुछ समय के बाद उन्होंने अपने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया। लेकिन तब तक यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चूका था।

Also Read: IND W vs PAK W: पाकिस्तान टीम को ध्वस्त करने के बाद भारतीय महिला टीम को Virat Kohli ने दी बधाई, लिखा खास संदेश

गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया को करना चाह रहे थे इंप्रेस

पृथ्वी शॉ इस बात को दुनिया से छिपाकर केवल अपनी गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया को इंप्रेस करना चाहते थे लेकिन वह अनजाने में दुनिया के सामने आ गई। वहीं लोग अपने इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर कर तरह-तरह के रिएक्ट कर रहे हैं। एक फैंस ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा कि पृथ्वी के शादी की खबर वेलेंटाइन डे पर लीक हुई, ऐसे में दिन भी देखिए कितना खास है। वायरल हो रही इस तस्वीर के बारे में बताया जा रहा है कि उनके साथ बैठी हुई लड़की गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया हैं। हालांकि बल्लेबाज की शादी हुई है या नहीं इस पर अभी तक किसी भी तरह की जानकारी सामने नहीं आई हैं।

Also Read: BPL 2023: Mohammad Rizwan बने Superman, छलांग लगाकर एक हाथ से पकड़ा शानदार कैच, देखें Video

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मार्च 29, 2026

Ishaq Dhar

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026

Amroha Viral Video

मार्च 29, 2026

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

Viral Video

मार्च 29, 2026