---Advertisement---

ये 2 कारण जिनकी वजह से Surya kumar Yadav को नहीं माना जाता हैं एक अच्छा वनडे बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो वनडे मैचों में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। दोनों ही पारियों में वे पहली ही गेंद पर आउट हुए। मिशेल स्टार्क ने दोनों मैचों में उनको एक ही तरीके से आउट किया।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 20, 2023 2:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Surya kumar Yadav: श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत अभी फिल्हाल इंजरी से जूझ रहे। इन दोनों के अनुपस्थिति में सूर्यकुमार यादव के पास रन बनाकर वनडे टीम में जगह पक्का करने का अच्छा अवसर था। लेकिन अभी तक उनका प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है। T20 में उनकी बैटिंग को देखते हुए उनको वनडे में मौका दिया गया था। लेकिन वे इस मौके का लाभ नहीं उठा सके।

वनडे क्रिकेट में बैटिंग करने के लिए होती है अलग मानसिकता की जरूरत

वनडे फॉर्मेट के ऐसे कई महान बल्लेबाज़ हुए हैं जिनका प्रदर्शन T20 क्रिकेट में काफी बुरा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यही है कि दोनों फॉर्मेट की ज़रूरतें अलग होती हैं। दोनों को खेलने के लिए अलग काबिलियत की भी जरूरत पड़ती है। T20 फॉर्मेट में लगातार शॉट्स खेलने पर ध्यान देने की ज़रूरत होती है। लेकिन वनडे क्रिकेट में एक बल्लेबाज को धैर्य दिखाना पड़ता है और लंबी पारी खेलने का प्रयास करना पड़ता है। एकदिवसीय मैचों में सूर्यकुमार यादव को टीम मैनेजमेंट द्वारा अपना स्वाभाविक खेल खेलने की अनुमति दी जा रही है। लेकिन उनका दिमाग इस बात से उलझ गया है कि उन्हें एकदिवसीय मैचों में किस गति से बल्लेबाजी करने की जरूरत है।

Also Read: IND vs AUS 2nd ODI: Mitchell Starc ने चटकाए 5 विकेट, इस लिस्ट में हुए शामिल

सूर्यकुमार को अलग-अलग पोजीशन पर बल्लेबाजी करने भेजा गया है

भारतीय टीम मैनेजमेंट ने अब तक सूर्यकुमार यादव को वनडे मैचों में 4 अलग-अलग नंबरों पर बैटिंग करने के लिए भेजा है। अब तक की उनकी 20 एकदिवसीय पारियों में, उन्होंने नंबर 3 पर एक बार, नंबर 4 पर पांच बार, नंबर 5 पर ग्यारह बार, और नंबर 6 पर तीन बार बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्हें 35 की औसत से नंबर 5 पर सबसे अधिक सफलता मिली। लेकिन बड़े महत्वपूर्ण मैचों में उनको नंबर चार पर बैटिंग करना पड़ रहा है। अभी तक के वनडे कैरियर में वे नंबर चार पर अच्छा खेलने में नाकाम रहे हैं। यही हाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार का हुआ है। विराट कोहली के बाद वे बैटिंग करने आते हैं। अब तक इस सीरीज में वे मिशेल स्टार्क की गेंदों को पढ़ने में नाकाम रहे हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026

Vaibhav Sooryavanshi

मई 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

मई 29, 2026

IPL 2026

मई 28, 2026

IPL 2026

मई 27, 2026

Arjun Tendulkar

मई 24, 2026