---Advertisement---

Asia Cup 2023 के लिए इस देश ने किया प्लेइंग 11 टीम का एलान , नेपाल के खिलाफ करेगी अपने अभियान की शुरुआत

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तानी क्रिकेट टीम ने अपने प्लेइंग एकादस का एलान कर दिया है। पाकिस्तानी टीम की कमान बाबर आजम के हाथ में सौंपी गयी है

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 30, 2023 3:10 अपराह्न

Pakistan-Cricket-Team-11
Follow Us
---Advertisement---

Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आगाज आज (30 अगस्त) से मुल्तान में होने जा रहा है। आपको बता दें कि टूर्नामेंट का सबसे पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच खेला जायेगा। अब ऐसे में पाकिस्तान ने अपने प्लेइंग 11 टीम का एलान कर दिया है।

पाकिस्तान ने किया प्लेइंग 11 का एलान

एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तानी टीम ने मैच शुरू होने से कुछ घंटों पहले अपने प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम में काफी धुरंधर नाम शामिल किये हैं। पाकिस्तान को एशिया कप का ओपनिंग मुकाबला नेपाल की टीम के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तानी टीम की कप्तानी बाबर आजम के हाथों में सौंपी गयी है। आपको बता दें कि एशिया कप 2023 का उद्घाटन मुलतान के मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा।

पाकिस्तान प्लेयिंग 11 – फखर जमान ,बाबर आजम (कप्तान ), इमाम उल हक़ , मोहम्मद रिजवान ,इफ़्तिक्कर अहमद , सलमान आघा शहीद अफरीदी , नसीम शाह ,हरीश राउफ, शादाब खान , मोहम्मद नवाज

बाबर आजम कर सकते है कमाल

आपको बता दें कि एशिया कप 2023 के शुरूआती मैच में पाक क्रिकेटर बाबर आजम मुल्तान में खेले जाने वाले मैच में कमाल का प्रदर्शन कर सकते हैं। बाबर ने हाल में ही श्रीलंका प्रीमियर लीग में धमाल मचाय था। श्रीलंका प्रीमियर लीग में बाबर का बल्ला खूब चला था और उन्होंने अपनी टीम के लिए खूब रन बटोरे थें। आपको बता दें कि एशिया कप 2023 में नेपाल की टीम पहली बार टूर्नामेंट में भाग ले रही है। अपनी मेजबानी में खेले गए एसीसी मेंस प्रीमियर कप में यूएई की टीम को हराकर पहली बार एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था।

एशिया कप में 4 मैच की मेजबानी करेगा पाकिस्तान

आपको बता दें कि पाकिस्तान की टीम एशिया कप 2023 में कुल 4 मैचों की मेजबानी करते नजर आएगी। एशिया कप में जहां पाकिस्तान को 4 मैचों की मेजबानी सौंपी गयी है वहीं श्रीलंका को 9 मैचों की मेजबानी का अधिकार दिया गया है। एशिया कप के अब तक हुए एडिसन में पाकिस्तान की टीम ने कुल दो बार खिताब अपने नाम किया है। पाकिस्तान ने साल 2000 और 2012 में बांग्लादेश की मेजबानी में खेले गए एशिया कप को जीता था। साल 2000 में खेले गए एशिया कप में पाकिस्तान की टीम ने जहां श्रीलंका को पराजित ककर ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था वहीं 2012 में होम टीम बांग्लादेश को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की थी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026