---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: टीम इंडिया की वर्ल्ड कप जीत में इन 5 खिलाड़ियों का रहा है गेंद और बल्ले से दबदबा, जानें प्लेयरों से जुड़ी खास बातें

Under 19 World Cup 2023: पहली बार खेले गए अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) में भारतीय महिला टीम ने अपना लोहा मनवाया और खिताब पर कब्जा जमाया। रविवार को पोचेफस्ट्रूम के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम को 7 विकेट से रौंद कर ...

Read more

Avatar of Himanshu Singh

By: Himanshu Singh

Published: जनवरी 30, 2023 11:12 पूर्वाह्न

Under 19 World Cup 2023
Follow Us
---Advertisement---

Under 19 World Cup 2023: पहली बार खेले गए अंडर 19 महिला टी20 वर्ल्ड कप (Under 19 World Cup 2023) में भारतीय महिला टीम ने अपना लोहा मनवाया और खिताब पर कब्जा जमाया। रविवार को पोचेफस्ट्रूम के मैदान पर खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड टीम को 7 विकेट से रौंद कर फाइनल मैच जीता। वहीं, भारतीय महिला टीम को चैंपियन बनाने के लिए सभी खिलाड़ियों ने अपना योगदान दिया है लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहीं जिन्होंने पूरे वर्ल्ड में बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। तो आइए जानते हैं उन पांच खिलाड़ियों के बार में जिन्होंने भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।

श्वेता सेहरावत (Shweta Sehrawat)

भारतीय महिला टीम की सलामी बल्लेबाज श्वेता सेहरावत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में शानदार फॉर्म में दिखीं और उन्होंने अपने बल्ले से जमकर साउथ अफ्रीका में रन बनाए। श्वेता सेहरावत ने इस वर्ल्ड कप में 7 मुकाबले खेले हैं और उन्होंने 99 की बेहतरीन औसत से 297 रन बनाए। वहीं, उनके बल्ले से वर्ल्ड कप में तीन अर्धशतक भी निकले हैं और बात की जाए तो उन्होंने इस अंडर 19 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी भी बनी हैं।

Also Read: UNDER 19 WORLD CUP 2023: वर्ल्ड कप में फतह हासिल करने के बाद भारत की बेटियों ने जमकर लगाए ‘काला चश्मा’ गाने पर ठुमके, देखें VIDEO

शैफाली वर्मा (Shafali Verma)

भारतीय महिला टीम के लिए खेल चुकी शैफाली वर्मा को अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए कप्तान बनाया गया था और उन्होंने बेहतरीन कप्तानी करते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाया। वहीं बात करें उनकी बल्लेबाजी की तो उन्होंने 7 मैचों में 24.57 की औसत से 172 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में भी कमाल किया और जब टीम को जरूरत रही उन्होंने विकेट चटकाया।

मन्नत कश्यप (Mannat Kashyap)

19 साल की मन्नत कश्यप भारतीय महिला टीम में बतौर स्पिनर खेलती हैं और उन्होंने इस वर्ल्ड कप में शानदार गेंदबाजी की और उन्होंने मात्र 6 मैचों में 10.33 की औसत से गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट झटके। मन्नत कश्यप को इंग्लैंड के खिलाफ भी फाइनल मैच खेलने का मौका मिला और उन्होंने 3 ओवर में 13 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

पार्शवी चोपड़ा (Parshavi Chopra)

पार्शवी चोपड़ा जो मात्र 16 साल की हैं और उन्हें अंडर 19 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला और उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पार्शवी चोपड़ा ने मात्र 6 मैचों में ही 11 विकेट झटक लिया था और उन्होंने टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा विकेट हासिल किया। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में भी उनका जादू चला और दो विकेट चटकाए।

अर्चना देवी (Archana Devi)

अंडर 19 टीम इंडिया में अर्चना देवी बतौर ऑलराउंडर खेलती हैं और उन्होंने इस वर्ल्ड कप में अपनी गेंदबाजी से कमाल करते हुए सात मैचों में कुल 8 विकेट झटका। वहीं, उन्होंने फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने इंग्लैंड टीम के दो विकेट झटके।

Also Read: U19 WOMEN’S T20 WORLD CUP FINAL: भारत की बेटियों ने लहराया तिरंगा, फाइनल मैच में 7 विकेट से इंग्लैंड को हराकर जीता वर्ल्ड कप

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Himanshu Singh

Himanshu Singh

Himanshu Singh is a content writer and journalist. He writes on multiple niches such as National, Politics and Sports.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MS Dhoni

मई 13, 2026

Sai Sudharsan

मई 13, 2026

Hardik Pandya

मई 12, 2026

Shreyas Iyer

मई 12, 2026

Urvil Patel

मई 11, 2026

Bhuvneshwar Kumar

मई 11, 2026