---Advertisement---

UPW vs MI WPL 2023: मुंबई इंडियंस की टीम ने दर्ज की शानदार जीत, यूपी वॉरियर्स के हार का ये रहा प्रमुख कारण

मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच रविवार को शानदार मुकाबला खेला गया। इस महामुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने बेहतरीन जीत दर्ज की।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 12, 2023 11:00 अपराह्न | Updated: मार्च 13, 2023 11:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

UPW vs MI WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग का बेहतरीन मुकाबला 4 मार्च से खेला जा रहा हैं। इस महामुकाबले में 5 टीमें आपस एक दूसरे से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। ऐसे में रविवार को भी यूपी वॉरियर्स और मुंबई इंडियंस के बीच एक बेहतरीन मुकाबला खेला गया। रविवार को यूपी वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए छह विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवरों में 159 रन बनाए। वहीं मुंबई की टीम की शुरुआत थोड़ा धीमी रही। चौथे ओवर में ही टीम का पहला विकेट गिर गया, जिससे पूरी टीम दबाव में दिखाई दी।

यूपी वॉरियर्स के बल्लेबाजों ने भले ही जमकर रन बनाएं लेकिन गेंदबाजी सही न होने की वजह से टीम को हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने आज यूपी वॉरियर्स की टीम को जमकर धोया। वहीं मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को 8 विकेटों से मात दी।

मुंबई इंडियंस की धीमी शुरुआत

मुंबई की टीम की तरफ से आज भाटिया ने सबसे बेहतरीन पारी खेली भाटिया ने 27 गेंदों में 42 रन बनाए। यूपी वॉरियर्स की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए राजेश्वरी गायकवाड़ ने यस्तिका भाटिया का विकेट झटका। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से ओपनिंग करने आई मैथ्यूज भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सकी और सिर्फ 17 गेंदों पर 12 रन बनाकर आउट हो गई।

Also Read: IND VS AUS: भारत को चटकाने होंगे 6 और विकेट, बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आ रही पिच

ब्रेब्रोन स्टेडियम में हुआ WPL का 10वां महामुकाबला

मुंबई ब्रेबोन स्टेडियम में रविवार को 10वां महामुकाबला यूपी वॉरियर्स और मुंबई के बीच खेला गया। दोनों ही टीमें आज पहली बार इस मुकाबले में आमने – सामने थी। महिला प्रीमियर लीग के इस महामुकाबले में अभी तक यूपी की टीम ने 3 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 मैच में जीत मिली हैं। वहीं मुंबई की टीम ने तीन मुकाबले खेलें हैं और तीनों में जीत हासिल हुई है। रविवार को खेले गए इस महामुकाबले में एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार जीत दर्ज की।

Also Read: MI VS DC WPL 2023: मुंबई का एक और धमाकेदार प्रदर्शन, दिल्ली को 8 विकेट से हराकर जीता लगातार तीसरा मैच

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

MI Vs KKR IPL 2026

मार्च 29, 2026

RCB Vs SRH IPL 2026

मार्च 29, 2026

Virat Kohli

मार्च 29, 2026

MS Dhoni

मार्च 28, 2026

Mohsin Naqvi

मार्च 28, 2026

Tejasvi Surya

मार्च 27, 2026