---Advertisement---

US Open 2023 में हुआ एक बड़ा उलटफेर , मेंस सिंगल्स मुकाबले में स्पेन का यह खिलाड़ी हुआ सेमीफाइनल में हारकर बाहर

US Open 2023 : स्पेनिश खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज यूएस ओपन के मेंस सिंगल्स के सेमीफाइनल मुकाबले में हार गए हैं। अल्कराज को सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मदेवदेव ने हरा दिया।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: सितम्बर 9, 2023 4:35 अपराह्न

US OPEN 2023..1
Follow Us
---Advertisement---

US Open 2023: अमेरिका के न्यूयार्क में जारी यूएस ओपन के पुरुष एकल मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब स्पेन के विश्व नम्बर 1 खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज को हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। आपको बता दें कि स्पेनिश खिलाड़ी को सेमीफाइनल मुकाबले में रूस के डेनियल मदेवदेव ने चार सेटों तक चले बेहद कड़े मुकाबले में हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

स्पेन के कार्लोस अल्क्राज हुए यूएस ओपन टूर्नामेंट से बाहर

यूएस ओपन के मेंस सिंगल्स मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर करते हुए रूस के डेनियल मदेवदेव ने 2022 के यूएस ओपन चैंपियन और विश्व नम्बर 1 टेनिस खिलाड़ी स्पेन के कार्लोस अल्कराज को हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। आर्थर ऐशे स्टेडियम में खेले गए पुरुष एकल के सेमीफाइनल मुकाबले में डेनियल मदेवदेव ने अल्क्राज को 4 सेटों तक चले बेहद कड़े मुकाबले में 7-6, 1-6, 3-6, 6-3 से हराकर यूएस ओपन के फाइनल में प्रवेश कर लिया। यूएस ओपन के फाइनल में मदेवदेव का सामना सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से होगा। एक अन्य सेमीफाइनल में नोवाक ने अमेरिका के बी शेल्ट्रोन को तीन सेट तक चले मुकाबले में से हराकर फ़ाइनल में प्रवेश कर लिया। नोवाक फाइनल में अपना 24 वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने उतरेंगे।

अल्कराज ने जीता था विंबलडन 2023 का खिताब

आपको बता दें कि स्पेन के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कराज ने हाल ही में साल के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के पुरुष एकल का खिताब अपने नाम किया था। विंबलडन पुरुष एकल के फाइनल में अल्क्राज ने सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हराकर अपना दूसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। आपको बता दें कि यूएस ओपन में हारने के साथ ही अल्क्राज का अपना तीसरा ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया और उन्हें इसके लिए अभी और इंतज़ार करना पडेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026