---Advertisement---

US Open Cup 2023: मेसी के इस कमाल से Inter Miami फाइनल में पहुंची , इस टीम को किया चारो खाने चित

US Open Cup 2023: मियामी की टीम के लिए खेल रहे लिओनेल मेसी ने हाल में ही अपनी टीम को यूएस ओपन कप के फाइनल में पहुंचा दिया है। मेसी ने बीते दिनों Inter Miami CF की टीम को मेजर लीग सॉकर का खिताब दिलाया था।

Avatar of Ashish Raj

By: Ashish Raj

Published: अगस्त 24, 2023 3:10 अपराह्न

lionel-messi-inter-miami..
Follow Us
---Advertisement---

US Open Cup 2023: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लिओनेल मेसी के खेल से हर कोई वाकिफ है। आपको बता दें कि लिओनेल मेसी इन दिनों यूएस ओपन कप में खेल रहे है।अब जाकर मेसी ने Inter Miami टीम के लिए खेलते हुए टीम को यूएस ओपन कप के फाइनल में पहुंचा दिया है।

अमेरिका में मेसी का जादू कायम

आपको बता दें कि अमेरिका में इन दिनों मेसी का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। हाल में ही अन्तर मिआमि कि टीम को मेजर लीग सॉकर का टायटल दिलाने वाले अर्जेंटीना के इस स्टार खिलाड़ी ने अपनी टीम Inter Miami CF को यूएस कप फाइनल में पहुंचा दिया है। आपको बता दें कि मेसी की टीम ने यूएस कप सेमीफाइनल में एफए सिनसिनाटी की टीम को मात दी है।

पेनल्टी शूटआउट में दी मात

आपको बता दें कि Inter Miami CF की टीम ने यूएस ओपन कप के सेमीफाइनल में सिनसिनाटी एफए की टीम को पेनल्टी शूटआउट में हराकर फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। 23 अगस्त (गुरुवार ) को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में मियामी की टीम ने सिनसिनाटी एफए की टीम को पेनल्टी शूटआउट में 5 -4 से हरा दिया। फाइनल में Inter Miami CF का मुकाबला हॉस्टन डायनमो की टीम से होगा।आपको बता दें कि एमसी नामक ट्विटर यूजर ने मेसी के द्वारा किये गए गोल को शेयर किया है।

मेसी हैं धुरंधर

आपको बता दें कि अपने पहले ही सीजन में मियामी की टीम को कामयाबी के शिखर पर पहुंचा चुके लिओनेल मेसी को फुटबॉल जगत का किंग कहा जाता है। लिओनेल मेसी ने कुल 7 बार बैलन डी ओर अवार्ड जीता हुआ है। मेसी ने साल 2022 में खेले गए फीफा वर्ल्ड कप में अपनी टीम अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप दिलाने में अहम् भूमिका निभाई थी। मेसी ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 में खेलते हुए अर्जेंटीना को साल 1986 के बाद पहली बार विश्व चैंपियन बनाया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Ashish Raj

Ashish Raj

आशीष बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से M.A में पत्रकारिता की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल आशीष DNP India में बतौर स्पोर्ट्स राइटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026