---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi ने LSG पर बोला हमला, तो Sanjiv Goenka खरीदने के लिए हुए तैयार; इस रिकॉर्ड तक पहुंचने वाले बने पहले इंडियन क्रिकेटर

Vaibhav Sooryavanshi: क्रिकेट की दुनिया के वंडर किड यानी वैभव सूर्यवंशी ने जयपुर के मैदान पर एलएसजी के खिलाफ अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मई 20, 2026 10:50 पूर्वाह्न

Vaibhav Sooryavanshi
Follow Us
---Advertisement---

Vaibhav Sooryavanshi: आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 के प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। बस एक कदम दूर, जी हां, आरआर को अपना अंतिम मैच जीतना है, फिर वह टॉप-4 में पहुंच जाएगी। इसका अधिकतर श्रेय 15 साल के वंडर किड वैभव सूर्यवंशी को जाता है। मंगलवार को जयपुर के मैदान पर वंडर किड ने लंबे-लंबे शॉट्स की बारिश की, तो स्टेडियम में बैठा हर क्रिकेट फैन अपनी सीट से उछल पड़ा। युवा बैटर ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को अपना प्रशंसक बना लिया है। मगर आरआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वंडर किड ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। यही वजह है कि एलएसजी यानी लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका भी उनके फैन बन गए।

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी के दीवाने हुए एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका

जयपुर के मैदान पर युवा बैटर वैभव सूर्यवंशी ने एलएसजी के खिलाफ तूफानी बैटिंग की। ऐसे में मैच खत्म होने के बाद एलएसजी के ऑनर संजीव गोयनका वंडर किड के साथ बातचीत कर रहे थे, तभी भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कमेंट्री बॉक्स में मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं जल्द ही तुम्हारे लिए बोली लगाने वाला हूं।

वहीं, वैभव की बल्लेबाजी की बात करें, तो उन्होंने 38 गेंदों में 93 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बैट से 10 सिक्स निकले। इस धाकड़ इनिंग के लिए युवा बल्लेबाज को ‘प्लेयर ऑफ दी मैच’ का अवार्ड मिला।

वैभव सूर्यवंशी ने अपने नाम किया यह धाकड़ रिकॉर्ड

उधर, 15 वर्षीय बैटर वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड की बात करें, तो एलएसजी के खिलाफ 93 रनों की धमाकेदार इनिंग के बाद वो आईपीएल 2026 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वंडर किड ने अब तक 579 रन बनाए हैं, ऐसे में उनके पास ऑरेंज कैप है। इस सीजन युवा खिलाड़ी ने 44.54 की एवरेज से रन बनाए है। इतना ही नहीं, धाकड़ प्लेयर की स्ट्राइक रेट भी 236.33 की है। साथ ही एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक सिक्स लगाने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। आरआर के तूफानी बैटर ने अब तक 53 सिक्स लगाए हैं। ऐसे में आईपीएल में अब उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल का नाम है, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में 59 छक्के लगाए थे।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 6 June 2026

जून 6, 2026

कल का मौसम 7 June 2026

जून 6, 2026

Anurag Dhanda

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 6, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 6, 2026