---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : आखिरी लीग मुकाबले में इस खिलाड़ी ने लपका फील्डर ऑफ द मैच , खास मेहमान ने किया नाम का ऐलान

भारतीय टीम ने मैच के बाद अपनी परंपरा को जारी रखते हुए एक खिलाड़ी को मुकाबले का बेस्ट फील्डर चुना। इस बार यह अवॉर्ड सूर्यकुमार यादव को मिला।

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: नवम्बर 13, 2023 2:05 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

ICC ODI World Cup 2023 : रविवार को हुए भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 160 रन से हराया। इसी के साथ भारत के अपनी लगातार 9 वीं जीत दर्ज की। मैच के बाद भारतीय टीम की प्रथा अनुसार एक खिलाड़ी को बेस्ट फील्डर के अवॉर्ड से नवाजा गया। भारत के आखरी लीग मुकाबले में बेस्ट फील्डर का अवार्ड बेहद ही खास अंदाज में दिया गया। इस बार बेस्ट फील्डर का अवार्ड भारत के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने अपने नाम किया।

जडेजा राहुल को पीछे छोड़ा

नीदरलैंड के खिआफ़ मुकाबले में भारत के सूर्यकुमार को बेस्ट फील्डर का अवार्ड दिया गया। कोच टी दिलीप ने मैच के दौरान फील्डिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले तीन खिलाड़ियों ने नाम लिए। जिसमें जडेजा, केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव का नाम शामिल है। सूर्या ने जडेजा और राहुल को पीछे छोड़ते हुए इस पुरस्कार को अपने नाम किया।

खास अंदाज में की गई घोषणा

भारत के आखिरी लीग मुकाबले में फील्डर ऑफ द मैच की घोषणा बेहद ही खास अंदाज में की गई। भारत के कोच टी दिलीप पूरी टीम को ग्राउंड में लाए जिसके बाद विनर का नाम खास मेहमान यानी ग्राउंडमैन ने अनाउंस किया। नीचे देखें वायरल वीडियो :

भारत बनाम नीदरलैंड

ICC ODI World Cup 2023 में रविवार को दिवाली के अवसर पर खेले गए वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड का दिवाला निकाल दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 410 रन बनाए। इस मुकाबले में श्रेयस और केएल राहुल ने शतक जड़ा। साथ ही नीदरलैंड के खिलाफ भारत के 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़ा, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस और केएल राहुल शामिल थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026