---Advertisement---

‘बृजभूषण ने मेरा भी यौन शोषण किया…’ Vinesh Phogat ने इज्जत दांव पर रखकर लगाया आरोप, कुश्ती टूर्नामेंट को लेकर इस खौफ को किया जाहिर

Vinesh Phogat: ओलंपियन ने बृजभूषण शरण सिंह को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो जारी किया। लोगों से बताया कि वह भी 6 यौन शोषण पीड़िता की लिस्ट में शामिल थी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 3, 2026 5:04 अपराह्न

Vinesh Phogat
Follow Us
---Advertisement---

Vinesh Phogat: 3 बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट ने गोंडा उत्तर प्रदेश में नेशनल ओपन रैंकिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेने से पहले एक वीडियो को जारी कर चाहने वालों को हैरान कर दिया है। इस दौरान उन्होंने अपनी कहानी बताई। विनेश फोगाट ने एक वीडियो को जारी करते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह जगह बृजभूषण से जुड़ी है और ऐसे में रेफरी का पक्ष निष्पक्ष होगा या नहीं और उनकी सुरक्षा का किस कदर ध्यान रखा जाएगा इस पर सवाल है इतना ही नहीं वीडियो में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि 6 लड़कियां जिनका यौन शोषण हुआ था उनमें वह भी शामिल थी।

Vinesh Phogat ने बृजभूषण को लेकर लगाया बड़ा आरोप

विनेश फोगाट ने आरोप लगाया कि बृजभूषण और उनके साथियों का भारतीय कुश्ती महासंघ पर कब्ज़ा है। 2024 पेरिस ओलंपिक्स से बाहर होने और 20 महीने के ब्रेक के बाद वह अब 57kg कैटेगरी में जा रही हैं ताकि 2026 एशियन गेम्स में चुने जाने के लिए ज़रूरी पॉइंट्स हासिल कर सकें। विनेश ने यह भी कहा कि 10 से 12 मई के बीच उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट होने वाला है।

यौन उत्पीड़न मामले को लेकर विनेश फोगाट के खुलासे से हिल गए लोग

इस वीडियो में अपनी आवाज बुलंद करते हुए विनेश फोगाट ने किसी भी तरह के नुकसान के लिए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया। उन्होंने गवाहों से अपील की कि वे पारदर्शिता सुनिश्चित करें। इस दौरान विनेश फोगाट ने यह भी कहा कि कुछ खास परिस्थितियों के चलते अब वह यह बताना चाहती है कि वह भी उन 6 पीड़ितों में शामिल थीं जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी गवाही इस समय अदालत में चल रही कार्रवाई का हिस्सा है। विनेश फोगाट ने कहा देश के सामने सच्चाई आ जाएगी लेकिन किसी महिला खिलाड़ी के लिए इस हाल में खेलना बेहद मुश्किल होता है।

ओलंपियन द्वारा किए गए इस खुलासे ने सोशल मीडिया पर निश्चित तौर पर एक बहस की शुरुआत कर दी है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sugar

जून 24, 2026

Heart Health

जून 23, 2026

Pranit More

जून 23, 2026

Lucknow Viral Video

जून 23, 2026

Emraan Hashmi

जून 23, 2026

Jaipur Viral Video:

जून 23, 2026