---Advertisement---

Viral Video: टीम इंडिया के करीब जाने के लिए फैंन ने लगाई जान की बाजी, पेड़ पर चढ़कर यादगार लम्हा किया कैद, देखें वीडियो

Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का पूरे मुम्बई सहित देश ने भव्य स्वागत किया है. वानखेड़े स्टेडियम में सभी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान चल रहा है.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 4, 2024 9:29 अपराह्न

VIRAL VIDEO
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का पूरे मुम्बई सहित देश ने भव्य स्वागत किया है. वानखेड़े स्टेडियम में सभी भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों का सम्मान चल रहा है. स्टेडियम पहुंचने से पहले क्रिकेट टीम की एक विजय रैली मुम्बई में निकाली गई, जिसमें क्रिकेट प्रेमियों की भयंकर भीड़ देखने को मिली . इस दौरान हर फैन अपने कैमरे में खिलाड़ियों के साथ इस ऐतिहासिक पल को कैद करना चाहता था. इसके लिए लोगों ने वो हर संभव प्रयास किया, जिससे वो क्रिकेटर्स के करीब पहुंच सकें. इस दौरान विजय रैली और खिलाड़ियों को कैमरे में सबसे नजदीक से कैप्चर करने के लिए एक क्रिकेट प्रेमी अपनी जान की बाजी लगाते हुए पेड़ पर चढ़ गया. इस फैन के दीवानेपन को देखकर खिलाड़ी भी काफी चौंक गए.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के विजेताओं के सबसे करीब पहुंचा फैन

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, खिलाड़ियों की बस के बेहद करीब पेड़ के ऊपर चढ़कर फैन ने फोटो और वीडियो बनाई. इस वीडियो को KN नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है. ये वीडियो मीडिया न्यूज चैनल आज तक का है. इस वीडियो में खिलाड़ियों के बेहद करीब ये फैन देखा जा रहा है. ये वीडियो अब काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Fatty Liver

मई 30, 2026

Uric Acid

मई 30, 2026

Lucknow Viral Video

मई 30, 2026

Viral Video

मई 30, 2026

Jhansi Viral Video

मई 30, 2026

Rafael Jodar Viral Video

मई 30, 2026