---Advertisement---

Viral Video: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय शख्स ने गर्लफ्रेंड को किया फिल्मी अंदाज में प्रपोज, स्टेडियम की भीड़ भी रह गई हैरान

Viral Video: फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (BBL) चल रहा है और यहां 13वें सीजन का 23वां मुकाबले काफी दिलचस्प रहा। जहां एक तरफ मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था वहीं इस सबके बीच एक भारतीय शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ इस तरह प्रपोज किया कि वह ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 3, 2024 12:20 अपराह्न

viral video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (BBL) चल रहा है और यहां 13वें सीजन का 23वां मुकाबले काफी दिलचस्प रहा। जहां एक तरफ मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा था वहीं इस सबके बीच एक भारतीय शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को कुछ इस तरह प्रपोज किया कि वह अब लाइमलाइट में है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कहने में दो राय नहीं है कि गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का यह स्टाइल वाकई काफी अलग है। खचाखच स्टेडियम में भीड़ की परवाह किए बिना इस शख्स ने अपनी हिम्मत दिखाई है। आइए देखते हैं आखिर क्या है वीडियो में खास।

भारतीय शख्स ने कहीं ये बात

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मुकाबले के बीच एक एंकर इस कपल के पास आता है। इस दौरान पता चलता है कि कपल अलग-अलग टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचे हैं लेकिन दोनों को ग्लेन मैक्सवेल पसंद है। ऐसे में एंकर को यह लगता है कि शायद कपल आपस में अपनी टीम को लेकर लड़ाई करें लेकिन हालात तो कुछ और ही हो जाता है। भारतीय शख्स अपनी जेब से अंगूठी निकालकर घुटने के बल बैठकर कहता है, “यह बहुत बड़ा मौका है इसलिए मैं इन्हें यह अंगूठी पहनाना चाहता हूं।” यह देखने के बाद वहां मौजूद लोग तालियां बजाने लगते हैं।

मना नहीं कर पाई गर्लफ्रेंड

बॉयफ्रेंड से इस तरह का प्रपोजल शायद लड़की भी उम्मीद नहीं की थी और इसलिए उसकी आंखों में खुशी की साफ झलक दिखाई देती है। वह अपनी उंगली को आगे बढ़ती है और एक बार में ही हां कह देती है। भारतीय शख्स अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहना देता है और फिर माथे को चूमता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस वीडियो को देख लोग काफी कमेंट्स कर रहे हैं और जमकर पसंद किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 27, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 27, 2026

Shraddha Kapoor

अक्टूबर 27, 2026

Delhi Metro Viral Video

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Health Tips

अक्टूबर 27, 2026