---Advertisement---

Viral Video: खिसयानी बिल्ली…! इंग्लैंड पर भारत की सेमीफाइनल में जीत को पचा नहीं पा रहा पाकिस्तान, कहा- ‘पिच भारतीय टीम के…’

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान भारत के T20 वर्ल्ड कप सेमी फाइनल में जीत को लेकर कुछ ऐसा कहा जो अब चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जून 29, 2024 1:30 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: T20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका से होने वाला है लेकिन क्या यह बात पाकिस्तान को हजम नहीं हो रही है। ऐसे में सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर वह खुलेआम जहर उगलते हुए नजर आया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पाकिस्तान बड़ा हमला करते हुए भारत पर कुछ ऐसा आरोप लगाते हुए नजर आया जिसे देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि सेमीफाइनल में भारत की जीत और फाइनल में एंट्री पाकिस्तान को बुरी तरह खल रही है। यही वजह है कि वह बर्दाश्त नहीं कर पा रहा है। क्या है वीडियो में खास आइए देखते हैं।

पिच को लेकर पाकिस्तान ने कहीं ये बात

जहां तक वायरल हो रहे इस वीडियो की बात करें तो इसमें एक मीडिया इंटरव्यू के चैनल में यह कहा जा रहा है कि सेमीफाइनल के लिए पिच भारत के मन मुताबिक तैयार किया गया था और पिच भारत के सपोर्ट में था। इतना ही नहीं वीडियो में यह भी कहा गया इंडिया वर्ल्ड क्रिकेट में सभी देशों को डोमिनेट कर रहा है क्योंकि इंडिया के पास पैसे हैं और इन्फ्लुएंस भी। पाकिस्तान का इस तरह का बेतुका बयान फिलहाल सोशल मीडिया पर लोगों के बीच काफी चर्चा में है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह को घसीटा पाकिस्तान

इस वीडियो में कहा गया कि भारत सेमी फाइनल इसलिए जीत पाई क्योंकि बीसीसीआई सचिव जय शाह स्टेडियम में में गुयाना क्रिकेट प्रमुख के साथ बैठे थे जो एक भारतीय मुस्लिम थे। उन्होंने भारत के पक्ष में पिच बनवाई। इस वीडियो को फिलहाल 6000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और लोग कमेंट में पाकिस्तान के मजे ले रहे हैं।

वीडियो देख मजे ले रहे लोग

इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा, “धोखेबाज हमेशा यही सोचते हैं कि दूसरों ने धोखा दिया है।” एक और यूजर ने कहा मुर्ख हार पर रो रहे हैं झूठे और धोखेबाज सोचते हैं कि बाकी सभी लोग उनके जैसे धोखेबाज हैं। एक यूजर ने यहां तक कह दिया कि इसलिए कहा जाता है कि शिक्षा जरूरी है। एक और यूजर ने कहा शर्म कर लो इतनी भी क्या मिर्ची लग गई कभी बॉल टेंपरिंग कभी धोखेबाजी और अब पिच। आप लोग इतने मूर्ख क्यों हो।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Breast Cancer

मई 14, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Mumbai Viral Video

मई 13, 2026

Viral Video

मई 13, 2026

Patna Viral Video

मई 13, 2026

Neet Paper Leak

मई 13, 2026