---Advertisement---

Viral Video: मालदीव विवाद के बीच धोनी का वीडियो क्यों होने लगा वायरल? देख भारतीय हो रहे गदगद

Viral Video: मालदीव विवाद के बीच धोनी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो पर्यटन से जुड़े एक सवाल के जवाब का है।

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: जनवरी 8, 2024 5:40 अपराह्न

dhoni
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: इन दिनों मीडिया से लेकर सोशल मीडिया पर एक मुद्दा काफी गर्माया हुआ है और वो है मालदीव और लक्षद्वीप का जिसको लेकर काफी बेहस हो रही है। ये विवाद इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि, मालदीव के तीन मंत्रियों को पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी करके अपने पद को गंवाना पड़ गया है। ये विवाद अभी चल ही रहा था कि, सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल होने लगा। जिसे देखने के बाद हर भारतीय को उनकी सोच और विचार पर काफी गर्व हो रहा है।

मालदीव विवाद के बीच धोनी का वीडियो वायरल

दरअसल, ये वीडियो धोनी के किसी इंटरव्यू का है, जिसमें वो बता रहे है कि, एक क्रिकेटर होने के कारण उन्हें कई देशों में जाना पड़ता है। ऐसे में वो घूमने नहीं जा पाते हैं। लेकिन उनकी पत्नी को घूमने और फिरने का काफी शौक है। ऐसे में अगर वो कभी घूमने के लिए निकलेंगे तो इसकी शुरुआत अपने देश भारत से करेंगे। क्योंकि भारत में काफी खूबसूरत स्थान हैं। जिन्हें जरुर देखना चाहिए। धोनी का का ये पुराना वीडियो है लेकिन लोगों को अब काफी पसंद आ रहा है।

देख दिल खुश हो जाएगा

इस वीडियो को @WorshipDhoni नाम के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, भारतीय पर्यटन स्थलों के लिए पहली प्राथमिकता उसके बाद अन्य। इस वीडियो पर अब लोगों के काफी जबरदस्त कमेंट आ रहे हैं और जमकर वो धोनी की तारीफ कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Health

मार्च 30, 2026

Thyroid

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026