---Advertisement---

अमेरिकी यूट्यूबर IShowSpeed को बीच मैदान आई Virat Kohli की याद, चिल्लाते हुए भेजा क्रिकेटर और आईसीसी को पैगाम

Virat Kohli: अमेरिकी यूट्यूबर ने विराट कोहली को याद करते हुए आखिर ऐसा क्या कहा जिसकी वजह से लोग मजे लेने लगे। कुछ यूजर्स भारतीय क्रिकेटर को कॉल करने की सलाह दे रहे हैं।आइए जानते हैं वायरल वीडियो की सच्चाई।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मई 5, 2026 1:18 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: अमेरिका के मशहूर यूट्यूबर डैरेन वॉटकिंस जूनियर जिन्हें दुनिया ‘आई शो स्पीड‘ के नाम से जानती है। दुनिया भर में उनकी किस कदर फैन फॉलोइंग है यह बताने की जरूरत नहीं है लेकिन इस तक के बीच उन्हें विराट कोहली की याद आई है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जहां मैदान में मैच खेलने समय यूट्यूबर चिल्लाते हुए आईसीसी और विराट कोहली को खास पैगाम देते हुए दिखे। यह सोशल मीडिया पर फिलहाल चर्चा में है। वीडियो ने हर किसी का ध्यान खींचा है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है और कैसे यूट्यूबर की आवाज चर्चा में आ गई है।

Virat Kohli को लेकर क्या बोले आई शो स्पीड

सर विवियन रिचर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के साथ आई शो स्पीड नजर आए। इस दौरान वह गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं और स्टंप निशाना साध देते हैं। ऐसे में उन्होंने जो किया वह देखकर अब दुनिया स्तब्ध है। वह चिल्ला कर विराट कोहली को संदेश भेजते हैं और कहते हैं, “मैं सबसे ज्यादा महान हूं विराट कोहली मुझे कॉल करो, आईसीसी मुझे कॉल करो, मुंबई क्रिकेट टीम मुझे कॉल करो।” एक बार फिर अपनी आवाज को बुलंद करते हुए कहते हैं तुम्हें शायद मुझे कॉल करना पड़ेगा विराट कोहली भाई m

लोग आई शो स्पीड को लेकर ले रहे मजे

इस वीडियो को देखने के लोग विराट कोहली से आई शो स्पीड को कॉल करने की गुजारिश कर रहे हैं। जहां लोग मजे लेते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने मजे लेते हुए कहा आईसीसी बैन कर देगा अगर इस तरह से फेकोगे। एक ने कहा पाकिस्तानी खिलाड़ी से तो बेहतर हि खेल रहा है तो एक यूजर ने कहा यह विराट कोहली को काफी पसंद करता है। किंग कोहली के फैंस क्रेज़ी नजर आ रहे हैं।

जहां तक बात करें किंग कोहली की तो न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया भर में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखते हैं और इंस्टाग्राम पर उन्हें 276 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Migraine Treatment

मई 18, 2026

Weight Loss

मई 18, 2026

Diabetes

मई 17, 2026

Viral Video

मई 17, 2026

Pawan Singh

मई 17, 2026

Chand Mera Dil

मई 17, 2026