---Advertisement---

अनुष्का के गाने पर थिरके किंग,फील्ड पर Virat Kohli ने खूब किया फैन्स का मनोरंजन, देखें वायरल वीडियो

भारत बनाम साउथ अफ़्रीका मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो भारतीय क्रिकेट टीम के किंग विराट कोहली का है। विराट मैच के दौरान अनुष्का शर्मा के गाने पर नाचते नज़र आ रहे हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: नवम्बर 6, 2023 12:39 अपराह्न

google
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli : वर्ल्ड कप 2023 का भारत बनाम साउथ अफ्रीका मुक़ाबला रविवार को खेला गया। इस मुक़ाबले में भारत ने श्रीलंका को 243 रन से करारी हार दी। साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने अपनी लगातार 8 वीं जीत दर्ज़ की। मैच के हीरो रहे विराट कोहली, जिन्होंने इस मुक़ाबले में शतक जड़ा।

शतक जड़ते हुए Virat Kohli ने सचिन तेंदुलकर के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। विराट ने साउथ अफ्रीका के ख़िलाफ़ ओडीआई क्रिकेट में अपनी 49 वीं सेंचुरी पूरी की। ये सेंचुरी बेहद ही ख़ास दिन आई, क्योंकि 5 नवंबर को विराट का जन्मदिन भी था। भारत की फ़ील्डिंग के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट कोहली अनुष्का के गाने पर थिरकते नज़र आ रहे हैं।

अनुष्का के गाने पर थिरके विराट

भारत की फ़ील्डिंग के दौरान बर्थडे बॉय ने फैन्स का खूब मनोरंज किया। दरअसल फ़ील्डिंग के दौरान अनुष्का शर्मा की डेब्यू फ़िल्म का गाना बजा, जिसपर विराट ने डांस करना शुरू कर दिया। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

किया शाहरुख़ का स्टेप

साउथ अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मैच के दौरान विराट की ख़ुशी का कोई ठिकाना ही नहीं था। उनके जन्मदिन से लेकर शतक तक, ये दिन उनके लिए बेहद ख़ास था। उनकी ख़ुशी की झलक भारत की फ़ील्डिंग के दौरान बखूबी दिखी। फ़ील्डिंग के दौरान शाहरुख़ ख़ान की फ़िल्म जवान का गाना बजाया गया। जिसपर विराट ने थिरकते हुए शाहरुख़ ख़ान का सिग्नेचर स्टेप किया। मैच के दौरान विराट ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया।

डायरेक्टर ने किया रियेक्ट

भारत की फ़ील्डिंग के दौरान जब विराट कोहली ने जवान के गाने पर डांस किया तो फ़िल्म के डायरेक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए रियेक्ट किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prithvi Shaw

सितम्बर 18, 2026

Mohsin Naqvi

सितम्बर 14, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 7, 2026

Viral Video

सितम्बर 4, 2026

Lionel Messi

सितम्बर 1, 2026

Imran Khan

अगस्त 29, 2026