---Advertisement---

Virat Kohli Haircut: वेस्टइंडीज दौरे पर नए लुक में दिखेंगे ‘किंग कोहली’, चेंज किया हेयर स्टाइल, फैंस बोल- वाह-वाह क्या बात है

Virat Kohli Haircut: भारतीय क्रिकेट टीम के फिटनेस फ्रीक विराट कोहली अब नए अंदाज में नजर आएगें। उन्होंने अपना हेयर स्टाइल चेंज किया है।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 20, 2023 4:28 अपराह्न | Updated: जून 26, 2023 6:29 अपराह्न

Virat Kohli Haircut
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli Haircut: भारतीय क्रिकेट टीम की रीढ़ माने जाने वाले विराट कोहली अपनी फिटनेस और लुक के लिए जाने जाते हैं। ये कहना गलत नहीं होगा की ‘किंग कोहली’ भारतीय टीम के सबसे स्टाइलिश और खूबसूरत खिलाड़ियों में से एक है। लोग अक्सर कोहली से उनकी फिटनेस और खूबसूरती का राज पूछते हैं। क्रिकेट की दुनिया से बाहर की बात करें या फिर चाहे मौदान की, कोहली अक्सर अगल-अगल अंदाज में नजर आ जाते हैं। उनके फैंस भी उन पर अपना प्यार लूटाना नहीं भूलते।

फिटनेस और लुक पर ध्यान दे रहे कोहली

‘किंग कोहली’ इन दिनों क्रिकेट से थोड़ा ब्रेक पर हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू होने वाली सीरीज से पहले वे अपनी फिटनेस और लुक पर ध्यान दे रहे हैं। इसी बीच उन्होंने एक नया हेयर कट करवाया है। उम्मीद है कि वे वेस्टइंडीज सीरीज के दौरान इसी लुक में नजर आएंगे। कोहली के इस नए हेयर स्टाइल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस को उनका नया अवतार काफी पंसद आ रहा है।

ये भी पढ़ें: Cricket Viral Video: Andrew Symonds ने एक गेंद पर दौड़कर लिए थे 8 रन, वायरल हुआ रहस्मीय वीडियो

कोहली ने चेंज किया हेयर स्टाइल

दरअसल, सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर विराट कोहली के नए हेयर स्टाइल का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में कोहली एक सैलून में नजर आ रहे हैं। जहां वे चेयर पर बैठे हैं। उन्होंने एक चश्मा पहना रखा है, जिसमें वे काफी सीरियस दिख रहे हैं। उनका नया हेयर स्टाइल काफी कूल है, जिसे फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट्स में लिखा,”बाल कटवाते वक्त इतना सिरियस होना जरूरी है क्या।” वहीं, एक यूजर ने लिखा,”ऐसा हेयरकट को बचपन में मम्मी बनाया करती थी।”

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए बहा रहे पसीना

बता दें कि WTC फाइनल में हार के बाद से कोहली ब्रेक पर हैं। वे इन दिनों वेस्टइंडीज सीरीज के लिए काफी पसीना बहा रहे हैं। जिसके वीडियो भी कोहली आए दिन शेयर कर रहे हैं। अब कोहली के नए हेयर स्टाइल का वीडियो सामने आया है। जिसमें कोहली बड़े ही कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढे़ं: ICC ODI World Cup 2023: पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के खिलाफ उगला जहर, उट-पटांग बयान देकर पाक बोर्ड की बढ़ाई मुश्किलें

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026

Harry Kane

अक्टूबर 27, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 26, 2026

Anushka Sharma and Virat Kohli

अक्टूबर 26, 2026