---Advertisement---

Virat Kohli: ऑस्ट्रेलिया में खेलने से पहले किंग कोहली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट! क्या 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बता दिया अपना प्लान? जानें डिटेल

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और पूर्व कप्तान विराट कोहली इस वक्त ऑस्ट्रेलिया में हैं। मगर कोहली ने अपनी एक्स पोस्ट के जरिए एक बड़ा संदेश दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अक्टूबर 16, 2025 1:43 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: अगले कुछ दिनों में विराट कोहली लगभग 6 महीने बाद किसी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में खेलते हुए नजर आएंगे। ऑस्ट्रेलिया में 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए किंग कोहली टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में पहुंच गए हैं। मगर कंगारूओं के साथ मुकाबले से पहले विराट कोहली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स यानी ट्विटर पर एक पोस्ट की है। किंग कोहली की एक्स पोस्ट ने विराट के फैन्स के साथ लोगों को भी बड़ा संदेश दिया है।

Virat Kohli ने क्रिप्टिक पोस्ट कर अपने आलोचकों को दिया करारा जवाब!

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, ‘आप वास्तव में तभी असफल होते हैं, जब आप हार मानने का निर्णय ले लेते हैं।’ किंग कोहली का यह ट्वीट ऐसे समय में आया है, जब टीम इंडिया 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुटी हुई है। साथ ही कोहली टीम के साथ विदेशी धरती पर हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि विराट कोहली की यह क्रिप्टिक पोस्ट उन आलोचकों के लिए हैं, जिन्होंने कहा था कि किंग कोहली ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज के बाद क्रिकेट के इस फॉर्मेंट से भी रिटायरमेंट ले लेंगे। ऐसे में स्टार क्रिकेटर कोहली ने अपनी पोस्ट से साफ कर दिया है कि वह 2027 के वनडे वर्ल्ड कप के लिए पूरी तरह तैयार है और अभी ऑस्ट्रेलिया को उनके घर में मात देने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

फैन्स को विराट कोहली को रहेंगी खास उम्मीदें

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में अपनी पहली एकदिवसीय सीरीज ऑस्ट्रेलिया में खेलने के लिए पहुंच गई है। इस सीरीज में 3 मैच खेले जाएंगे। ऐसे में सभी विराट कोहली फैन्स को लगभग 6 महीने के बाद उन्हें अंतर्राष्ट्रीय मैच में देखने का अवसर मिलेगा। विराट के सपोर्ट्स को उम्मीद होगी कि विदेशी धरती पर किंग अपने पुराने स्टाइल में खेले और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जमकर रनों की बारिश करें और टीम इंडिया को जीताने में अपना पूर्ण योगदान दें। बता दें कि पहला वनडे मुकाबला 19 अक्तूबर को पर्थ में खेला जाएगा। इसके बाद 23 को एडिलेड और 25 को सिडनी में मैच खेला जाएगा।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Sarfaraz Khan

नवम्बर 3, 2026

Manisha Bhanwala

अक्टूबर 31, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अक्टूबर 29, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026