---Advertisement---

Virat Kohli के शतक से क्या वाकई में बौखला गए Gautam Gambhir, रन मशीन की धाकड़ पारी के बाद वायरल हो रहा ये ट्विट

Virat Kohli: आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के बीच खेला गया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले में जीत दर्ज की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने शतक लगाकर आरसीबी को यादगार ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 19, 2023 6:18 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli: आईपीएल 2023 का 65वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेजर्स बेंगलोर के बीच खेला गया। यह मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने 8 विकेट से मुकाबले में जीत दर्ज की इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे। उन्होंने शतक लगाकर आरसीबी को यादगार जीत दिलाई। इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर लखनऊ सुपर जाएंट्स का एक ट्विट वायरल हो रहा है। वायरल पोस्ट को जरिए फैंस गौतम गंभीर की चुटकी ले रहे है। जिसका अंदाजा आप वायरल पोस्ट को देख कर लगा सकते है।

वायरल पोस्ट के जरिए फैंस ने ली गौतम गंभीर की चुटकी

गौरतलब है कि आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मुकाबले में गौतम गंभीर और विराट कोहली के बीच बड़ी ही भयंकर लड़ाई देखने को मिली थी। इस लड़ाई के बाद मामला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा गरमा गया था। लेकिन, इसी बीच एक बार फिर से फैंस आरसीबी की हैदराबाद के खिलाफ जीत के साथ गौतम गंभीर से सोशल मीडिया पर मजे लेते हुए नजर आए। एक ट्विट के जरिए गंभीर को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फैंस विराट का नाम लेकर उन्हें चिढ़ा रहे है। वहीं आप की अदालत के एंकर रजत शर्मा भी कहा पीछे रहने वाले थे। उन्होंने गौतम गंभीर का नाम लिए बगैर इशारो ही इशारो मे उन पर निशाना साधा है।

विराट कोहली की शानदार बल्लेबाजी के बाद हुए गंभीर ट्रोल

विराट कोहली ने हैदराबाद के खिलाफ 63 गेंदो में 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपने बेहतरीन शतक से टीम को जीत दिलाई है। वहीं फाफ डू प्लेसिस के साथ मिलकर उन्होंने इस आईपीएल सीजन 16 की रिकॉर्ड 172 रनों सबसे बड़ी साझेदारी की। फैंस का मानना है कि गंभीर को उनके इस शतक से बिल्कुल भी खुशी नहीं हुई होगी। बल्कि वो उनके इस ताबड़तोड़ शतक से काफी ज्यादा मायूस नजर आ रहे है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026