---Advertisement---

Rohit Sharma के जर्सी नंबर 45 पहनने के पीछे क्या है राज़? खुद इंटरव्यू में किया खुलासा

भारतीय क्रिकेट टीम और मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को मौजूदा पीढ़ी के सबसे अच्छे बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। 2013 रोहित के करियर का यादगार साल रहा।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 18, 2023 10:40 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने वर्ष 2007 में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू किया। उस समय रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 का हिस्सा काफी कम बार बनाया जाता था। साल 2013 के बाद से वह भारतीय प्लेइंग-XI में एक नियमित सदस्य बन गये। इसके बाद वे व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में ओपनिंग स्पॉट के भी सबसे बड़े दावेदार बन गए। उन्होंने साल 2013 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था। यह वही साल था जब वह मुंबई इंडियंस के कप्तान बने थे।

2013 में मुंबई इंडियन्स ने रोहित को बनाया कप्तान

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन्स ने साल 2011 में 9 करोड़ 20 लाख रुपये देकर अपने टीम में शामिल किया। साल 2013 में रिकी पोंटिंग ने जब मुंबई इंडियन्स की कप्तानी छोड़ी तब रोहित शर्मा को कप्तान के तौर पर नियुक्त किया गया। कप्तान के रूप में अपने पहले सीज़न में ही रोहित ने मुंबई इंडियन्स को IPL का पहला खिताब दिलवाया। इसके बाद मुंबई ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 2015, 2017, 2019 और 2020 में IPL ट्रॉफी जीती। मुंबई इंडियंस अब आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी हैं।

Also Read: IND VS AUS ODI: VIRAT KOHLI पर भी चढ़ा NAATU-NAATU का खुमार, मैदान पर जमकर थिरके, देखें VIDEO

इस वजह से रोहित की जर्सी का नंबर है 45

रोहित एक बार फिर इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी 2023 सीज़न में मुंबई इंडियन्स टीम का नेतृत्व करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जब से रोहित ने क्रिकेट की दुनिया में पदार्पण किया है, तब से उन्होंने हमेशा 45 को अपनी जर्सी नंबर के रूप में इस्तेमाल किया है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलना हो या भारतीय क्रिकेट टीम के लिए, रोहित ने हमेशा 45 नंबर को गर्व के साथ पहना है। लेकिन 45 नंबर को पहनने के पीछे क्या कारण है? उनके लिए 45 नंबर इतना खास क्यों है?

एक इंटरव्यू में रोहित ने अपनी जर्सी नंबर के पीछे की वजह का खुलासा किया था। अपनी जर्सी नंबर चुनने का क्रेडिट अपनी माँ को देते हुए उन्होंने कहा, “जब मैं टीम में आया तब जो नंबर मुझे चाहिए थे वे सभी किसी प्लेयर के पास पहले से मौजूद थे। मजबूरी में मुझे कोई दूसरा नंबर ही लेना था। तब मेरी माँ ने 45 नंबर जर्सी लेने का सुझाव दिया।”

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

जुलाई 8, 2026

MS Dhoni

जुलाई 7, 2026

Shah Rukh Khan

जुलाई 2, 2026

Virat Kohli

जून 29, 2026

Hardik Pandya

जून 27, 2026

Viral Video

जून 25, 2026