---Advertisement---

छात्रों के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट और Virat Kohli के पोस्ट से क्यों मची सनसनी? जानें पूरा मामला

Virat Kohli: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP और छात्र संगठनों द्वारा NEET परीक्षा में पेपर लीक के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच, विराट कोहली के नाम से एक सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने छात्रों का समर्थन करने का दावा किया था।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 24, 2026 2:03 अपराह्न

Virat Kohli
Follow Us
---Advertisement---

Virat Kohli : नीट पेपर लीक लेकर दिल्ली के जंतर -मंतर से लेकर देशभर में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड सहित देश की तमाम बड़ी हस्तियों के द्वारा प्रदर्शनकारी छात्र और छात्राओं का समर्थन किया जा रहा है। इसी से जुड़ा हुआ एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये पोस्ट भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का है। क्रिकेटर के इस पोस्ट को कुछ असली बता रहे हैं तो कुछ इसे फेक कह रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं, विराट कोहली के नाम से वायरल हो रहे इस पोस्ट की क्या सच्चाई है?

क्या नीट पेपर लीक प्रदर्शन पर Virat Kohli  ने सच में किया पोस्ट?

पेपर को लेकर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर Locked Account of Virat Kohli नाम के हैंडल से एक पोस्ट किया गया है।

देखें पोस्ट

जिसमें लिखा है, ‘छात्र एक निष्पक्ष व्यवस्था, पारदर्शी परीक्षाओं और योग्यता पर आधारित भविष्य के हकदार हैं।छात्रों की चिंताओं को गंभीरता से सुना जाना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि अधिकारी उनकी शिकायतों के समाधान के लिए तत्काल और सार्थक कदम उठाएंगे। हमारे देश का भविष्य न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही का हकदार है।’ किंग कोहली के इस पोस्ट पर कई मिलियंस व्यूज और कमेंट आ चुके हैं।

विराट कोहली के पोस्ट की क्या है सच्चाई?

अगर आपको भी लग रहा है कि, पेपर लीक को लेकर दिल्ली से लेकर देशभर में जिस तरह के प्रदर्शन हो रहे हैं, उसका असर किंग कोहली पर भी पड़ा है तो इसकी सच्चाई जानें। तो आपको बता दें, ये पोस्ट विराट कोहली के आधिकारिक एक्स हैंडल से नहीं किया गया है। Locked Account of Virat Kohli नाम के हैंडल से अपलोड किया है। ये एक पेरोडी अकाउंड है। क्रिकेटर ने अभी तक अपने किसी भी आधिकारिक अकाउंट से छात्रों को लेकर कोई भी पोस्ट नहीं किया है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 27, 2026

Rashifal 28 October 2026

अक्टूबर 27, 2026

CM Hemant Soren

अक्टूबर 27, 2026