---Advertisement---

Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स में भारत की बेटियों का धमाल जारी, आर्चरी में ‘सोने’ पर चलाया तीर और झटका 19वां गोल्ड

Asian Games 2023 : 19 वें एशियाई गेम्स के 12 वें दिन भारत का खाता गोल्ड के साथ खुला। भारत की विमेंस कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में गोल्ड स्वर्ण पदक जीता। विमेंस कंपाउंड टीम में शामिल ज्योति, अदिति स्वामी और परवीन कौर ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड हासिल किया। भारत का ...

Read more

Avatar of Mahima Vats

By: Mahima Vats

Published: अक्टूबर 5, 2023 5:41 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Asian Games 2023 : 19 वें एशियाई गेम्स के 12 वें दिन भारत का खाता गोल्ड के साथ खुला। भारत की विमेंस कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में गोल्ड स्वर्ण पदक जीता। विमेंस कंपाउंड टीम में शामिल ज्योति, अदिति स्वामी और परवीन कौर ने फाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे को हराकर गोल्ड हासिल किया। भारत का यह तीरंदाजी में दूसरा गोल्ड रहा।

भारतीय टीम ने फाइनल में ताइवान को 230-228 से हराया। पहले राउंड में भारतीय जोड़ी 56-54 से पीछे थी। दूसरे राउंड में ज्योति, अदिति और अपरवीन ने वापसी की। इसके बाद स्कोर 112-111 हो गया। तीसरे राउंड में ताइवान खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और स्कोर 171-171 की बराबरी पर पहुंच गया। वहीं चौथे राउंड में भारतीय तिगड़ी ने अच्छा प्रदर्शन करके गोल्ड अपने नाम किया। इसी के साथ एशियाई गेम्स में भारत के अभी तक 82 मेडल हो गए हैं। जिसमें 19 गोल्ड, 31 सिल्वर और 32 ब्रोंज मेडल शामिल हैं।

पीवी सिंधु को करना पड़ा हार का सामना

वहीं दो बार ओलंपिक्स मेडलिट पी वी सिंधु Asian Games 2023 बैडमिंटन के महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल में हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। पीवी सिंधु को  चीन की खिलाड़ी से 47 मिनट में 16-21 , 12-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं भारत का तीरंदाजी में एक और मेडल पक्का हो गया. वहीं कुश्ती में पूजा गहलोत ने महिला फ्रीस्टाइल 50 किलोग्राम के क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Abhishek Sharma

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Shashi Tharoor

फ़रवरी 10, 2026

Leave a Comment