---Advertisement---

WPL 2023: Mumbai Indians के हार के बाद आकाश चोपड़ा का बयान- ‘MI को पहली बार संघर्ष करते देखा’

WPL 2023: यूपी वारियर्स पहली ऐसी टीम बनी जिसने मुंबई इंडियंस के जीत की कड़ी को तोड़ा। पहली पारी में मुंबई केवल 127 रन ही बना सकी।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 19, 2023 1:59 अपराह्न

WPL 2023
Follow Us
---Advertisement---

WPL 2023: आकाश चोपड़ा ने इस बात पर प्रकाश डाला है कि महिला प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस को यूपी वारियर्स के खिलाफ पहली बार संघर्ष करते देखा गया। वारियर्स ने हरमनप्रीत कौर की टीम मुंबई इंडियन्स को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित करके केवल 127 रनों पर आउट कर दिया। मुंबई इंडियन्स पहली बार WPL में हार गई।

आकाश चोपड़ा ने अपने शो पर दिया बयान

JioCinema पर “आकाशवाणी” शो पर मैच की समीक्षा करते हुए, चोपड़ा ने बताया कि मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पहली बार थोड़ी कमजोर दिखी। उन्होंने कहा: “मुंबई इंडियन्स के विजय रथ को रोकना बहुत मुश्किल था। कहानी यह थी कि मुंबई इंडियंस टॉस हार रही थी लेकिन मैच जीत रही थी। यूपी वारियर्स ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का विकल्प चुना। मुंबई की बल्लेबाजी में वो दमखम नहीं दिखा। हमने मुंबई इंडियंस को पहली बार संघर्ष करते देखा।”

ये भी पढ़ें:IPL 2023 के शुरू होने से पहले जारी किए गए सख्त दिशा-निर्देश, यहां जानिए नया नियम

मुंबई के बल्लेबाज़ों ने किया निराश

मुंबई के बल्लेबाज़ कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। उनके केवल 3 बल्लेबाज़ ही दहाई के आंकड़े तक पहुँच सके। मैथ्यूज ने 35 रन बनाए, इस्सी वोंग ने 32 रनों की पारी खेली और हरमनप्रीत कौर ने 25 रनों का योगदान किया। सोफी एक्लेस्टोन यूपी वॉरियर्स की सबसे सफल गेंदबाज़ रही। उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में केवल 15 रन देकर 3 विकेट झटके। उनके अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने दो-दो विकेट लिए।

एक्लेस्टोन थी असली प्लेयर ऑफ द मैच: आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा ने कहा कि एक्लेस्टोन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना जाना चाहिए था, उन्होंने कहा-  “दीप्ति शर्मा को अंत में प्लेयर ऑफ द मैच मिला लेकिन मेरी प्लेयर ऑफ द मैच सोफी एक्लेस्टोन थी।” चोपड़ा ने तर्क दिया कि मुंबई इंडियंस की पारी के दौरान एक्लेस्टोन ने बेहद महत्वपूर्ण मौकों पर तीन विकेट लिए। उन्होंने कहा कि सोफी एक्लेस्टोन ने एक चौका और एक छक्का भी लगाया था।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026