---Advertisement---

WPL 2023: एलिमिनेटर मैच में MI से भिड़ेगी UP Warriors, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11

महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) अब अपने अंतिम चरण पर पहुँच रहा है। दिल्ली की टीम फाइनल में जगह बना चुकी है। शुक्रवार को एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स आमने सामने होगी।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 24, 2023 9:29 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

WPL 2023: महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) का एलिमिनेटर मैच शुक्रवार को खेला जाएगा। इस मैच में मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्स (MI vs UPW) के बीच टक्कर होगी। ऐसे में इस मैच में जो टीम जीतेगी उसका सामना 26 मार्च को फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स से होगा। तो आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों (मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स) की प्लेइंग-11 कैसी हो सकती है।

मुंबई इंडियन्स ने आरसीबी को हराकर की थी वापसी

आपको बता दें कि हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली टीम ने आरसीबी के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच जीतकर वापसी की थी। लेकिन इस मैच में उनकी बल्लेबाजी कुछ खराब नजर आई। नेट साइवर और हेले मैथ्यूज ने पिछले तीन मुकाबलों में संघर्ष किया है और इससे मध्य क्रम पर काफी दबाव पड़ा है। मैथ्यूज 232 रनों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं और मुंबई एलिमिनेटर में ऑलराउंडर के टॉप फॉर्म की उम्मीद कर रही होगी।

मैच का समय और स्थान

ये मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी ज़्यादा अहम होने वाला है। जो भी टीम ये मैच जीतेगी वो फाइनल में प्रवेश कर लेगी। हारने वाली टीम का सफर यहीं पर खत्म हो जाएगा। ये मैच 24 मार्च को भारतीय समय के अनुसार शाम के 7:30 बजे से मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स का महिला प्रीमियर लीग में अब तक काफी अच्छा प्रदर्शन देखने को मिला है। यही वजह है कि टीम ने अपने आखिरी लीग मैच में यूपी वॉरियर्स को हराकर इस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया।

Also Read: ‘झूमे जो पठान’ गाने पर झूमा छोटा पठान, Video देख हैरान हुए Shahrukh Khan ने बोल दी बड़ी बात

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया, हेले मैथ्यूज, नट साइवर, हरमनप्रीत कौर, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, सायका इशाक, जिंतिमनी कलिता

यूपी वारियर्स: एलिसा हीली, श्वेता सहरावत, सिमरन शेख, ताहलिया मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, किरोन नवगिरे, दीप्ति शर्मा, एक्लेस्टोन, सरवानी, पार्शवी चोपड़ा, यशश्री

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Imran Khan

अगस्त 29, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rishabh Pant

अगस्त 8, 2026

Hardik Pandya

अगस्त 2, 2026

Commonwealth Games 2026

अगस्त 1, 2026

Virat Kohli

जुलाई 24, 2026