---Advertisement---

IND vs ENG : इंग्लैंड के ख़िलाफ़ Yashasvi Jaiswal ने मचाया क़हर, दोहरा शतक जड़ रचा इतिहास

IND vs ENG : विशाखापट्टनम में भारत बनाम इंग्लैंड पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ Yashasvi Jaiswal ने कमाल कर दिया है। यशस्वी ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना दोहरा शतक पूरा किया।उनकी इस तूफानी पारी से भारत ने पहली ...

Read more

Avatar of Anshika Shukla

By: Anshika Shukla

Published: फ़रवरी 3, 2024 11:51 पूर्वाह्न

Yashasvi Jaiswal
Follow Us
---Advertisement---

IND vs ENG : विशाखापट्टनम में भारत बनाम इंग्लैंड पाँच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला खेला जा रहा है। इस मुक़ाबले में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ Yashasvi Jaiswal ने कमाल कर दिया है। यशस्वी ने दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन अपना दोहरा शतक पूरा किया।उनकी इस तूफानी पारी से भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए हैं।

इंग्लैंड पर टूटा Yashasvi Jaiswal का क़हर

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट में भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ Yashasvi Jaiswal का बल्ला इंग्लैंड की टीम पर क़हर बनकर टूटा। उन्होंने पहले दिन शतक पूरा किया, फिर दूसरे दिन 290 गेंद पर 209 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट का दोहरा शतक जमाया। उन्होंने अपनी इस पारी में 19 चौके और 7 छक्के लगाए। उनकी इस पारी को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

बाउंड्री के साथ पूरा किया दोहरा शतक

इंग्लैंड के ख़िलाफ़ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन Yashasvi Jaiswal ने बाउंड्री के साथ दोहरा शतक लगाया। उन्होंने दोहरा शतक 227 गेंदों में पूरा किया। शतक पूरा करते हुए जयसवाल जश्न मनाते नज़र आए। वहीं दूसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने छक्के के साथ सेंचुरी पूरी की थी।

दिग्गजों के क्लब में हुए शामिल

IND vs ENG मुक़ाबले में दोहरा शतक लगाकर यशस्वी ने इतिहास रच दिया है। यशस्वी सुनील गावस्कर और विनोद कांबली के बाद इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के भारतीय खिलाड़ी बन गए, और गौतम गंभीर के बाद टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले वह पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज भी हैं; भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 206 रन बनाए थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lionel Messi

अक्टूबर 7, 2026

Shoaib Malik

अक्टूबर 2, 2026

IND vs WI 2nd ODI

अक्टूबर 1, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 30, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 29, 2026

Asian Games 2026

सितम्बर 29, 2026