Aaj Ka Gold Rate: होली खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही शादियों का सीजन भी शुरू हो चुका है। ऐसे में सोने चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहे हैं। शनिवार और रविवार को सोने चांदी के दामों में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। 22 कैरेट सोने की कीमत 51,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर है।24 कैरेट सोने की कीमत 56,070 रुपए प्रति 10 ग्राम (Aaj Ka Gold Rate) दर्ज की गई। वहीं, चांदी की कीमतों में नरमी देखी गई थी। चांदी 200 रुपए सस्ता हो गया था। जिसके बाद चांदी के दाम 65,250 रुपए प्रति किलो दर्ज किया गया।
Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल, जानें क्या है आपके शहर में दाम
अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने का मन बना रहे हैं तो जरा संभल जाएं क्योंकि आज के दिन सोने-चांदी की खरीदारी करना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है।