---Advertisement---

DSLR को ठेंगा दिखाएगा 108MP कैमरा! Infinix Note 30 5G फोन में JBL साउंड के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर समेत ये खूबियां

Infinix Note 30 5G: स्मार्टफोन बाजार में जानी-मानी मोबाइल कंपनी इंफिनिक्स ने एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। मार्केट में Infinix Note 30 5G फोन का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में कंपनी ने बुधवार को इसे भारतीय बाजार में पेश कर दिया। इस फोन को काफी खास फीचर्स ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 14, 2023 12:41 अपराह्न

Infinix Note 30 5G
Follow Us
---Advertisement---

Infinix Note 30 5G: स्मार्टफोन बाजार में जानी-मानी मोबाइल कंपनी इंफिनिक्स ने एक नया फोन लॉन्च कर दिया है। मार्केट में Infinix Note 30 5G फोन का काफी लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। ऐसे में कंपनी ने बुधवार को इसे भारतीय बाजार में पेश कर दिया। इस फोन को काफी खास फीचर्स के साथ बनाया गया है। इसमें चार्जिंग के लिए बाईपास चार्जिंग फीचर दिया गया है, जो कि हर तरफ चर्चा का विषय बना हुआ है। जानिए इस डिवाइस में क्या कुछ खास है।

Infinix Note 30 5G की खूबियां

आपको बता दें कि इंफिनिक्स ने इस फोन में बाईपास चार्जिंग का फीचर दिया है। इसकी मदद से फोन को गर्म होने से रोका जा सकेगा और इसे फास्ट चार्ज करने में भी सहायता मिलेगी। कंपनी ने इस फोन को एक मिड रेंज फोन के तौर पर उतारा है। साथ ही गेमर्स और फोटोग्राफी लवर्स का भी खास ध्यान रखा है।

ये भी पढ़ें: Oppo और Techno की धड़कन बढ़ाने जल्द आ रहा है वर्ल्ड स्लीमेस्ट फोल्डेबल फोन Motorola Razr 40 Ultra 5G, जानें कब होगा लॉन्च

Infinix Note 30 5G के स्पेक्स

इस नए फोन में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। 120hz की रिफ्रेश रेट के साथ इसमें 580 निट्स की ब्राइटनेस दी गई है। कंपनी ने इस फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दी है, जो कि एंड्राइड 13 ओएस सपोर्ट के साथ आती है। इस डिवाइस में 5000mah की बैटरी के साथ 45W का फास्ट चार्जर दिया है। साथ ही बाईपास चार्जिंग का फीचर इस फोन को 30 मिनट में ही 75 फीसदी तक चार्ज कर देता है।

फीचर्सInfinix Note 30 5G
ProcessorMediaTek Dimensity 6080
Display6.78 inches (17.22 cm)
Rear Camera108 MP + 2 MP + 0.08 MP
Front Camera16 MP
Battery5000 mAh

Infinix Note 30 5G का कैमरा सेटअप

वहीं, इस फोन में 108MP का मेन कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा और एक सेंसर दिया गया है। साथ ही सेल्फी के लिए इसमें 16MP का कैमरा दिया गया है। इसके अलावा इसमें डबल स्टीरियो स्पीकर और जेबीएल साउंड तकनीक और इसे हाई रेज ऑडियो सर्टिफिकेशन दिया गया है। कंपनी ने इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, जीपीएस, 3.5mm का ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, एबिएंट लाइट सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। इसके 4GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 14999 रुपये और 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 15999 रुपये तय की गई है।

ये भी पढ़ें: KTM Electric Scooter में मिलेगी 100KM की रेंज, इन तूफानी स्पेक्स को जानकर Ola और Hero की उड़ी नींद!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026