---Advertisement---

80W का फास्ट चार्जर और OIS सपोर्ट के साथ 50MP का मेन कैमरा, OnePlus Nord 3 5G फोन अपनी खूबियों से बनाएगा दीवाना!

OnePlus Nord 3 5G: प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लेकर मशहूर कंपनी वनप्लस अपने धांसू फोन वनप्लस नॉर्ड 3 5जी (OnePlus Nord 3 5G) को आज लाने वाली है। लोगों के बीच इस फोन को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी का ये लेटेस्ट फोन लोगों की उम्मीदों पर खरा ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जुलाई 5, 2023 10:54 पूर्वाह्न

OnePlus Nord 3 5G
Follow Us
---Advertisement---

OnePlus Nord 3 5G: प्रीमियम स्मार्टफोन्स को लेकर मशहूर कंपनी वनप्लस अपने धांसू फोन वनप्लस नॉर्ड 3 5जी (OnePlus Nord 3 5G) को आज लाने वाली है। लोगों के बीच इस फोन को लेकर काफी क्रेज देखा जा रहा है। ऐसे में उम्मीद है कि कंपनी का ये लेटेस्ट फोन लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगा। वनप्लस 5 जुलाई को अपना इवेंट करेगा, इस दौरान स्मार्टफोन के साथ ही कई और आइटम भी लॉन्च किए जाएंगे।

OnePlus Nord 3 5G का लॉन्च इवेंट

अगर आप वनप्लस के इस इवेंट को लाइव देखना चाहते हैं तो आप इसे देख सकते हैं। इसके लिए आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। कंपनी के मुताबिक, शाम 7 बजे कंपनी का ये लाइव इवेंट शुरू किया जाएगा।

OnePlus Nord 3 5G की खास सूचना

वहीं, OnePlus Nord 3 5G फोन के फीचर्स को लेकर दावा किया जा रहा है कि इस फोन में 80वाट का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। ये फोन काफी कम समय में ही फोन को चार्ज कर देगा। इस फोन में 16 रैम दी जाएगी। इस तकनीक के चलते फोन की कार्यक्षमता काफी बेहतर हो जाएगी। जानिए कैसे हो सकते हैं इसके अन्य फीचर्स।

OnePlus Nord 3 5G के संभावित स्पेक्स

OnePlus Nord 3 5G फोन में 6.74 इंच की अमोल्ड डिस्प्ले दी जाएगी। फोन में MediaTek Dimensity 9000 प्रोसेसर मिल सकता है। इसमें पंच होल डिस्प्ले के साथ 1240 x 2772 पिक्सल का रेज्योलूशन दिया जा सकता है। ये डिवाइस एंड्रॉइड 13 ओएस सपोर्ट के साथ काम करेगा। इसमें 1450 निट्स की ब्राइटनेस के साथ 120hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इससे फोन का स्क्रीन एक्सपीरियंस काफी शानदार होने की संभावना है।

फीचर्सOnePlus Nord 3 5G
ProcessorMediaTek Dimensity 9000 MT6893
Display6.74 inches (17.12 cm)
Battery5000 mAh
Rear Camera50 MP + 8 MP + 2 MP
Front Camera16 MP

वनप्लस के इस फोन को चलाने के लिए इसमें 5000mah की बैटरी के साथ 80 वाट का फास्ट चार्जर दिया जाएगा। वहीं, इसके कैमरे की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें 50एमपी का मेन कैमरा और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके मेन कैमरे में OIS सपोर्ट दिया जाएगा। फ्रंट में 16एमपी का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें वाई-फाई6, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, डॉल्बी एटमॉस और इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मार्च 29, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मार्च 29, 2026

Vivo T5 Pro

मार्च 29, 2026

Artificial Intelligence

मार्च 28, 2026

Realme 16 5G

मार्च 28, 2026

Nothing Phone (4a) Pro

मार्च 28, 2026