---Advertisement---

दमदार प्रोसेसर से गेमिंग का मजा दोगुना करने आ गया Acer Predator Helios 16, सिंगल चार्ज पर मिल रहा जबरदस्त बैकअप

अगर आप बढ़िया गेमिंग लैपटॉप खरीदने का मन बना रहे हैं तो बता दें कि आप Acer Predator Helios 16 के बारे में विचार कर सकते हैं। इसका प्रोसेसर और GPU दोनों कोे इस अनुसार तैयार किया गया है कि गेमिंग के दौरान ये हीट न हो और स्मूदली काम करे।

Avatar of Deepika Pandey

By: Deepika Pandey

Published: अप्रैल 13, 2023 12:06 अपराह्न

Acer Predator Helios 16
Follow Us
---Advertisement---

Acer Predator Helios 16: भारत में Acer ने अपने नए गेमिंग लैपटॉप Predator Helios 16 को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने CES 2023 में अपने इस लैपटॉप को पेश किया था। इस लैपटॉप में गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बेहतरीन प्रोसेसर दिया है। इसमें एडवांस कूलिंग सिस्टम दिया गया है जो लंबे गेमिंग सेशन के दौरान आपके लैपटॉप को ठंडा रखने में मददगार होता है। ऐसे में अगर आप किसी अच्छे गेमिंग लैपटॉप की तलाश में हैं तो ये लैपटॉप आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

ये भी पढ़ें: UIDAI ने आधार कार्ड होल्डर्स को दी खुशखबरी, मुफ्त में कर सकेंगे ऑनलाइन डाक्यूमेंट्स अपडेट

Acer Predator Helios 16 Specifications

Acer Predator Helios 16 में 16 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है जो 1600 x 2560 पिक्सल्स का रेजॉल्यूशन देता है। इसमें 120 हार्ट्ज का रिफ्रेश रेट मिलता है। यह गेमिंग लैपटॉप विंडोज 11 पर काम करता है। इसमें Intel Core i9 13th Gen का प्रोसेसर दिया गया है। इसमें स्टोरेज के लिए 32GB रैम और SSD की मदद से 2TB तक स्टोरेज मिल सकती है। इसमें ग्राफिक्स के लिए Nvidia GeForce RTX 4080 ग्राफिक्स प्रोसेसर दिया गया है। इसमें वीडियो कॉल के लिए FHD कैमरा दिया गया है और शानदार ऑडियो के लिए डुअल माइक दिए गए हैं। इसमें 90Wh की बैटरी दी गई है जो सिंगल चार्ज पर 4 घंटे तक चल सकती है। इस लैपटॉप का वजन 2.6 किलोग्राम है।

BrandAcer
ModelAcer Predator Helios 16
Display Size16 Inches
Display Resolution1600 x 2560 Pixels
Refresh Rate120 Hz
Operating SystemWindows 11
Processorintel Core i9 13th Gen
GPUNvidia GeForce RTX 4080
Storage32GB RAM and 2TB with SSD
Advance Cooling Technology5th Gen AeroBlade 3D Fans, vector heat pipes and liquid metal thermal grease etc.
CameraFHD Camera for Video Call
Battery90Wh

क्या है Acer Predator Helios 16 की कीमत?

Acer Predator Helios 16 की कीमत 1,99,900 रुपए निर्धारित की गई है। इस लैपटॉप को Acer की ऑफिशियल वेबसाइट और स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: KTM RC125 के छक्के छुड़ाने आ रही Yamaha YZF-R15 V4 Bike! लॉन्च से पहले ही लुक और फीचर्स से उड़ाया गर्दा

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo S60

जून 1, 2026

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026