---Advertisement---

Aditya-L1: सोलर मिशन आदित्य-एल1 को लेकर ये है ISRO का प्लान, जानें पूरी डिटेल

Aditya-L1: बीते दिनों की बात है जब भारत ने चन्द्रमा के सतह पर अपने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग सफलता पूर्वक कराई थी। 23 अगस्त का वो ऐतिहासिक क्षण सभी भारतवासियों के लिए गर्व का पल था और इसको लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मिशन चंद्रयान-3 में शामिल सभी वैज्ञानिकों की जमकर सराहना हुई थी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 30, 2023 2:36 अपराह्न

Aditya-L1
Follow Us
---Advertisement---

Aditya-L1: बीते दिनों की बात है जब भारत ने चन्द्रमा के सतह पर अपने अंतरिक्ष यान की लैंडिंग सफलता पूर्वक कराई थी। 23 अगस्त का वो ऐतिहासिक क्षण सभी भारतवासियों के लिए गर्व का पल था और इसको लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और मिशन चंद्रयान-3 में शामिल सभी वैज्ञानिकों की जमकर सराहना हुई थी। अब इसी कड़ी में खबर है कि भारत के वैज्ञानिकों ने सोलर मिशन Aditya-L1 के लिए पीएसएलवी एक्सएल (PSLV-XL) रॉकेट के लॉन्चिंग की तैयारी कर ली है। इसके लिए इसे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसएचएआर) तक पहुंचा दिया गया है। ISRO इस मिशन Aditya-L1 को 2 सितंबर को लॉन्च कर सकता है।

सोलर मिशन Aditya-L1 से जुड़ी ये जानकारी सामने आई

बता दें कि भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (IIA) ने अपने हैंडल से इस संदर्भ में जानकारी दी है कि ISRO ने पीएसएलवी एक्सएल (PSLV-XL) रॉकेट को मिशन Aditya-L1 के लिए श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र एसएचएआर तक पहुंचा दिया है। दी गई जानकारी के मुताबिक इसरो इसे 2 सितंबर को लॉन्च कर सकता है। भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (IIA) ने कहा है कि इसे लॉन्च पैड तक पहुंचा दिया गया है और आगामी 2 सितंबर को 11 बजकर 50 मिनट पर लॉन्च करने की तैयारी जारी है।

क्या है सोलर मिशन Aditya-L1

बता दें कि मिशन Aditya-L1 का आशय चन्द्रमा के बाद अब सूर्य के बारे में जानकारी हासिल करना है। ISRO चन्द्रयान-3 की सफलता के बाद अब सूर्य के बारे में भी अध्यनन करने को प्रयासरत है और कोशिश में है कि इस विषय में जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। इस मिशन के तहत सूर्य के बाहरी सतह का ऑब्जर्वेशन करने का प्लान है।

चंद्रयान-3 की सफलता के बाद बुलंद हैं हौसले

बता दें कि भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के नेतृत्व में हुए चन्द्रयान-3 मिशन की सफलता के बाद वैज्ञानिकों के हौसले बुलंद हैं। ISRO ने चन्द्रयान-3 की अपार सफलता पर देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का दिल जीता और उनकी ओर से खूब शुभकामनाएं पाई थी। 23 अगस्त शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चन्द्रमा के सतह पर चन्द्रयान-3 के लैंडिंग के बाद पूरे भारतीयों ने ISRO को सराहा था। अब इसी कड़ी में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कोशिश है कि सूर्य के बारे में अध्यनन कर चीजों को समझा जाए और उचित संभावनाओं की तलाश की जाए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

Punjab News

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rashifal 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026