DNP India Hindi

AI Impact Summit 2026: क्या है एआई समिट की थीम, PM Modi ने दी खास जानकारी; देश के इन सेक्टर्स को मिल सकता है सीधा फायदा

AI Impact Summit 2026

Photo Credit: Google

AI Impact Summit 2026: दिल्ली में आज से एआई का महाकुंभ शुरू हो रहा है। दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनियाभर के टेक दिग्गज शामिल होंगे। यह एआई समिट 20 फरवरी तक चलेगा। इस मेगा इवेंट में एआई एक्सपर्ट और टेक दिग्गज एआई सेफ्टी, एआई रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स यानी ट्विटर पर इस संबंध में खास जानकारी देते हुए समिट की थीम के बारे में बताया है।

AI Impact Summit 2026 की क्या है थीम, पीएम मोदी ने दी ये खास जानकारी

बता दें कि एआई इम्पैक्ट समिट 2026 की थीम, हमने सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय यानी सभी के लिए कल्याण, सभी के लिए सुख का विषय चुना है। वहीं, पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘एआई पर चर्चा के लिए दुनिया को एक साथ लाना! आज से, भारत दिल्ली के भारत मंडपम में एआई इम्पैक्ट समिट होस्ट कर रहा है। मैं इस समिट के लिए दुनिया भर के लीडर्स, इंडस्ट्री के कैप्टन्स, इनोवेटर्स, पॉलिसीमेकर्स, रिसर्चर्स और टेक के शौकीनों का दिल से स्वागत करता हूं। समिट की थीम है सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय या सभी के लिए कल्याण, सभी के लिए खुशी, जो ह्यूमन-सेंट्रिक प्रोग्रेस के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करने के हमारे साझा कमिटमेंट को दिखाता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘यह हमारे लिए अत्यंत गर्व की बात है कि इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के लिए दुनियाभर से लोग भारत आ रहे हैं। इससे हमारे देश के युवाओं के सामर्थ्य का भी पता चलता है। यह अवसर इस बात का भी प्रमाण है कि हमारा देश विज्ञान और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में तेजी से प्रगति कर रहा है और वैश्विक विकास में अहम योगदान दे रहा है।’

एआई इम्पैक्ट समिट 2026 से इन सेक्टरों को मिल सकता है बड़ा फायदा

राजधानी दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के जरिए भारत के कई सेक्टर्स में बूस्ट आ सकता है। इसमें हेल्थकेयर, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, गवर्नेंस और एंटरप्राइज जैसे क्षेत्रों पर सीधा प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस समिट के जरिए देश के अलग-अलग पहलुओं जैसे- इनोवेशन, कोलेबोरेशन, जिम्मेदारी से इस्तेमाल और भी बहुत कुछ पर दुनिया भर में बातचीत को बेहतर बनाएगा। ऐसे में कुल मिलाकर यह समिट इंडिया की तकनीकी कंपनियों को नए अवसर प्रदान करेगा। बल्कि देश के किसानों, छात्रों, उद्योगों, स्वास्थ्य सेवाओं, वित्तीय संस्थानों और रोजगारों तक एआई के लाभ पहुंचाने में मदद करेगा। इससे भारत की अर्थव्यवस्था, रोजगार क्षमता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

Exit mobile version