---Advertisement---

AI in Personal Finance: खर्चों से लेकर निवेश तक एआई कर सकता है मैनेज, जानें फायदे और नुकसान

AI in Personal Finance: एआई की मदद से आप अपने आर्थिक स्तर को मैनेज कर सकते हैं। साथ ही अपनी वेल्थ में बढ़ोतरी कर सकते हैं। जानें क्या है इसके फायदे और नुकसान

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: नवम्बर 25, 2023 4:49 अपराह्न

AI in Personal Finance
Follow Us
---Advertisement---

AI in Personal Finance: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस यानी एआई लगभग हर सेक्टर में अपनी पहुंच बढ़ा रहा है। आज के समय में ऐसे कई एआई टूल्स हैं, जिनकी मदद से कई सारे समय लेने वाले काम मिनटों में हो जाते हैं। एआई पावर्ड टूल्स की वजह से कई सेक्टर्स में आसाधारण तेजी आई है। ऐसे में इस खबर में जानिए कैसे पर्सनल फाइनेंस सेक्टर में एआई अपनी भूमिका निभा रहा है। एआई इंसानों के पर्सनल फाइनेंस डिसिजन लेने में काफी मददगार साबित हो सकता है। यहां जानें आपको पर्सनल फाइनेंस में एआई से क्या फायदा और क्या नुकसान हो सकता है।

पर्सनल फाइनेंस में एआई से फायदा

पर्सनल फाइनेंस में एआई से कई तरह के फायदे हो सकते हैं, इससे आपकी निवेश क्षमता में इजाफा हो सकता है-

निवेश पर रख सकेंगे निगरानी

एआई की मदद से टाइम लगने वाले डिजिसन में काफी कमी आ सकती है। साथ ही ऑटोमेटिक तौर पर आपके खर्चों की निगरानी कर सकता  है। निवेश ट्रेक करने में भी आपकी मदद कर सकता है। ऐसा करने से निवेश क्षमता में भी काफी सुधार आ सकता है।

एआई देगा आपके लिए पर्सनल सुझाव

एआई पावर्ड एल्गोरिदम आपकी निजी फाइनेंस की स्थिति को समझकर उसके मुताबिक आपको निवेश की सलाह दे सकता है। साथ ही भविष्य में आपके वित्तीय उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एक फाइनेंस सलाहकार की भूमिका निभाता है। ये आपको वित्तीय तौर पर अभाव होने पर भी अच्छी तरह से गाइड करता है।

पर्सनल फाइनेंस में देगा सुरक्षा

एआई की मदद से पर्सनल फाइनेंस में एक अच्छा सुरक्षा घेरा तैयार किया जा सकता है। ऐसा होने पर आपको भविष्य में होने वाले वित्तीय नुकसानों से निपटने में आसानी होगी। साथ ही वित्तीय नुकसान को कम किया जा सकेगा। इतना ही नहीं एआई फाइनेंस फ्रॉड को डिटेक्ट करके उससे होने वाले नुकसान को भी कम कर सकता है।

पर्सनल फाइनेंस में एआई से नुकसान

पर्सनल फाइनेंस सेक्टर में एआई के उपयोग से कई नुकसान भी हैं, जिन्हें आपको जानना चाहिए-

निजता पर खतरा

एआई पावर्ड टूल्स पर्सनल फाइनेंस में लोगों का निजी वित्तीय जानकारी लेंगे। ऐसे में उसका गलता फायदा भी उठाया जा सकता है। साथ ही डेटा लीक, शेयरिंग या चोरी होने का भी खतरा रहता है। इससे पर्सनल लेवल पर निजता को नुकसान हो सकता है।

इंसानी समझ का अभाव

एआई भले ही शानदार पर्सनल वित्तीय सुझाव दें, मगर इसके बाद भी कही ना कही इंसानों की तरह इमोशनली भाव नहीं दे पाएगा। यहां पर इमोशनल इंटेलीजेंस की कमी साफ नजर आएगी। ऐसे में कई अच्छे अवसर छूट सकते हैं।

तकनीक पर बढ़ जाएगी निर्भरता

पर्सनल फाइनेंस में एआई के इस्तेमाल से इंसान की अपनी समझ पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इससे वह मुश्किल हालातों में सही निर्णय लेने के लिए एआई टूल्स पर निर्भर हो जाएगा। तकनीक पर निर्भरता इंसानों के लिए वित्तीय जानकारी को और कम कर देगी। ऐसे में एआई पर एक सीमा तक ही निर्भर होना चाहिए।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026