---Advertisement---

5 AI Tools जो कि छोटे बिजनेस को बना सकते हैं बड़ा, घर बैठे होगी बंपर कमाई; सारे काम छोड़कर अभी जानिए पूरी डिटेल

AI Tools: आज हर तरफ एआई टूल्स की डिमांड है। ऐसे में आप अपने बिजनेस को बेहतर करने के लिए इन 5 एआई टूल्स की सहायता ले सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: मार्च 16, 2026 5:29 अपराह्न

AI Tools
Follow Us
---Advertisement---

AI Tools: भारत में पिछले कुछ सालों में कई सारे नए स्टार्टअप्स सामने आए हैं। हालांकि, कभी आर्थिक तंगी या फिर सही मार्गदर्शन नहीं मिलने की वजह से बहुत सारे स्टार्टअप्स या छोटे बिजनेस खत्म हो गए। ऐसे में अगर आप इस स्थिति से गुजर रहे हैं, तो आप इस परेशानी से निकलने के लिए एआई टूल्स की सहायता ले सकते हैं। एआई टूल्स की मदद से किसी छोटे कारोबार को व्यापक स्तर पर लेकर जा सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है, बस घर बैठे सही एआई टूल्स की हेल्प लेनी है। नीचे 5 एआई टूल्स की जानकारी दी गई है, जो आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

AI Tools: ChatGPT

किसी भी छोटे व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए और बड़ा करने के लिए चैटजीपीटी एआई मॉडल काफी मददगार साबित हो सकता है। इस टूल के जरिए आप किसी प्रोडक्ट का लेबल, उसके लिए कंटेंट और ग्राहकों के सवालों के जवाब आसानी से दे सकते हैं।

Canva एआई टूल

छोटे बिजनेस को बड़ा करने के लिए Canva एआई टूल काफी लाभ पहुंचा सकता है। इस टूल की मदद से यूजर्स पोस्टर, लोगो डिजाइन और सोशल मीडिया पोस्ट तैयार कर सकते हैं। साथ ही इसमें एआई से ऑटो डिजाइन की सुविधा भी मिलती है। ऐसे में आपको डिजाइनर रखने की जरूरत नहीं होगी। आप खुद प्रोफेशनल पोस्ट बना सकते हैं।

Jasper AI मॉडल

इस लिस्ट में अगला नाम जैस्पर एआई टूल का है। आप इसकी मदद से अपने बिजनेस के लिए कई काम कर सकते हैं। इसमें मार्केटिंग कॉपी, वेबसाइट कंटेंट और ई-कॉमर्स प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन दे सकते हैं। साथ ही कम समय में हाई-क्वालिटी मार्केटिंग कंटेंट बन जाता है।

Tidio एआई मॉडल

किसी बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए टिडियो एआई टूल की सहायता ली जा सकती है। अपने बिजनेस के लिए आप वेबसाइट पर चैटबॉट और ऑटो कस्टमर सपोर्ट को शामिल कर सकते हैं। इस सुविधा की वजह से ग्राहकों के सवालों पर अपने आप जवाब मिलते हैं।

Pictory एआई मॉडल

अगर आप अपने छोटे कारोबार को आगे बढ़ाना चाहते हैं, तो पिक्टरी एआई टूल्स की मदद ले सकते हैं। इस टूल की मदद से आप टेक्स्ट से वीडियो बनाने में सहायता ले सकते हैं। साथ ही सोशल मीडिया के लिए मार्केटिंग वीडियो क्रिएट करने में भी काफी सरलता होगी।

एआई टूल्स का सटीक ढंग से करें इस्तेमाल

इस तरह से अगर आप ऊपर बताए गए सभी एआई टूल्स का सटीक तरीके से इस्तेमाल करते हैं, तो अपने छोटे बिजनेस को भी ऑनलाइन माध्यम से तेजी से ग्रो कर सकते हैं। हालांकि, आपको इस बात का ध्यान रखना है कि एआई टूल्स सिर्फ आपकी सहायता कर सकते हैं। मगर किसी भी रणनीतिक और आर्थिक मामले से जुड़े अंतिम फैसले अपनी समझ से लें, वरना आपको बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone Air

मार्च 16, 2026

iQOO Z11x 5G

मार्च 16, 2026

LPG Gas vs Induction Stove

मार्च 16, 2026

Vivo T5x 5G

मार्च 15, 2026

ChatGPT

मार्च 15, 2026

Apple iPhone Fold

मार्च 14, 2026