---Advertisement---

Viral Video: बीच सड़क पर महिला से लड़ता दिखा AI रोबोट, दादागिरी देख पुलिस का भी निकला धुआं , वीडियो चौंका रहा

Viral Video: सोशल मीडिया पर चीन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें रोबोट महिला से लड़ता हुआ दिख रहा है। मामला इतना ज्यादा बढ़ा कि, पुलिस को आना पड़ा। ये घटना मकाऊ की है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 16, 2026 6:25 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video:  आज से पहले रोबोट का प्यार, गुस्सा और लड़ाई आपने सिर्फ फिल्मों में देखा होगा। लेकिन अब अपनी आंखों से  सड़कों पर देख लीजिए। सोशल मीडिया पर एक एआई रोबोट का वीडियो वायरल हो रहा है। वो बीच सड़क पर बूढ़ी महिला से लड़ रहा है। वो ऐसे बर्ताव और गुस्सा कर रहा है जैसे कोई इंसान हो। महिला भी रोबोट की इस हरकत से हैरान है। आस-पास के लोगों को एक मशीन के द्वारा दिखाया जा रहा गुस्सा चौंका रहा है। ये घटना चीन की बताई जा रही है। जिसे मकाऊ में रिकॉर्ड किया गया है।

महिला के साथ लड़ता दिखा रोबोट

घटना का वायरल वीडियो एक्स पर Ghar Ke Kalesh नाम के एक्स हैंडल से पोस्ट किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा है कि, ‘ब्रेकिंग न्यूज़ — मकाऊ: चीन में पुलिस ने एक रोबोट को हिरासत में लिया। वह एक बुजुर्ग महिला को परेशान कर रहा था।’

देखें वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि, रोबोट बिल्कुल इंसानों की तरह महिला पर गुस्सा कर रहा है। अचानक से बीच सड़क पर वो ऐसा क्यों कर रहा है?  अमूमन कोई मशीन इस तरह के इमोशन नहीं दिखाती है। यही वजह है कि, पुलिस उसे पकड़कर ले गई। चीन में ये घटना कब रिकॉर्ड की  गई है? इसकी कोई भी आधिकारिक जानकारी मौजूद नहीं है।  एक मशीन के द्वारा किया जा रहा ये व्यवहार लोगों को समझ नहीं आ रहा है।

Viral Video की तरह क्या रोबोट गुस्सा कर सकता है? 

काफी लोगों के अंदर ये सवाल आ रहा है कि, क्या कोई रोबोट इंसानों की तरह गुस्सा कर सकता है? इसका जवाब नहीं है। कोई मशीन सिर्फ गुस्सा करने का दिखावा कर सकती है वो रियल गुस्सा नहीं कर सकती है। वैज्ञानिकों ने ऐसे AI सिस्टम बनाए हैं जो चेहरे के हाव-भाव, आवाज और शब्दों के जरिए गुस्से को दिखा सकते हैं। ये कोडिंग के द्वारा किया जाता है। सिस्टम खराब होने पर भी एआई रोबोट इस तरह का बर्ताव कर सकता है। चीन में ऐसा कई बार देखने को मिला है। महिला के साथ लड़ते रोबोट का ये बर्बात उसमें खराबी का कारण हो सकता है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now