DNP India Hindi

AI Tools: जरूरी खबर! Gen Z इन 5 पॉपुलर एआई टूल्स का करते हैं सबसे ज्यादा इस्तेमाल; ऑफिस से लेकर डेली लाइफ तक के काम मिनटों में होंगे पूरे

AI Tools

Photo Credit: Google

AI Tools: आज की युवा पीढ़ी यानी जेन जी तेजी से एआई की ओर भाग रही है। वैसे एआई का दौर है, तो एआई के साथ चलना जरूरी भी है। ऐसे में जेन जी लोग अपनी रोजाना लाइफ और ऑफिस के कई कामों को निपटाने के लिए एआई का सहारा ले रहे हैं। अगर आप अपनी रूटीन लाइफ को सरल करना चाहते हैं, तो जेन द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एआई टूल्स को जानकर उनकी मदद ले सकते हैं। यह एआई टूल्स कई कामों को मिनटों में पूरा कर सकते हैं।

AI Tools: ChatGPT

इस लिस्ट में पहला नाम चैटजीपीटी का है, जी हां, जेन जी अपने डेली लाइफ और ऑफिस के कई कामों को पूरा करने के लिए चैटजीपीटी की मदद लेते हैं। यह एआई टूल कई उद्देश्यों को पूरा करने के लिए यूज किया जा सकता है। इसके जरिए पढ़ाई, काम, कोडिंग, रेज्यूमे, नया आइडिया लेना जैसे काम कर सकते हैं। इसमें प्रॉम्ट-आधारित जवाब मिलते हैं।

एआई टूल्स: Canva AI

सूची में अगला नाम कैनवा एआई का है। इसका सबसे अधिक यूज डिजाइन और ग्राफिक्स में किया जाता है। इस टूल की मदद से आप तगड़े कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं। इसके जरिए धांसू इंस्टाग्राम पोस्ट, रील्स, पोस्टर, बैनर और प्रोफेशनल डिजाइन बनाने में मदद मिलती है।

Grammarly AI काम करेगा आसान

जेन जी द्वारा सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने वाले एआई टूल्स में ग्रामरली टूल का भी नाम आता है। इस टूल के जरिए आप अपनी राइटिंग को बेहतर कर सकते हैं। इससे लिखने में, एडिट करने में और साथ ही एआई असिस्टेंट भी मिलता है। यह टूल ईमेल, पढ़ाई, नौकरी और प्रेजेंटेशन के लिए काफी उपयोगी है।

Runway AI इस काम को करेगा बढ़िया

आज की युवा पीढ़ी यानी जेन जी रनवे एआई टूल का भी काफी उपयोग करती है। यह यूट्यूब और इंस्टग्राम वीडियो के लिए बढ़िया एडिटिंग टूल है। वीडियो क्रिएशन के लिए युवा सबसे अधिक इसे चुनते हैं।

Whisper AI से मिल सकती है बड़ी मदद

सूची में आखिरी नाम व्हिस्पर एआई टूल का है। इस टूल की मदद से आप आसानी से नेटवर्किंग, क्लास नोट्स, इंटरव्यू या मीटिंग्स को ऑटो मोड में लिखवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा या जॉब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं, तो यह टूल काम का साबित हो सकता है।

बेहतर यूज के लिए लेना पड़ सकता है सब्सक्रिप्शन 

हालांकि, इन सभी एआई टूल्स का बेहतर इस्तेमाल करने के लिए आपको शायद सब्सक्रिप्शन लेना पड़े। मगर इन सभी एआई टूल्स के जरिए रोजाना की लाइफ से लेकर ऑफिस का काम तक आसानी से और कम टाइम में पूरा हो सकता है।

Exit mobile version