DNP India Hindi

India AI Impact Summit 2026 में भारत को सिर्फ सम्मान नहीं मिला, बल्कि निवेश, रोजगार और ग्लोबल लेवल पर मिली ताकत, जानें एआई महाकुंभ से देश को क्या फायदे हुए?

India AI Impact Summit 2026

Photo Credit: Google

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 5 दिवसीय इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन 21 फरवरी को हो गया। ऐसे में इन 5 दिनों में भारत में दुनियाभर से टेक एक्सपर्ट और कई देशों के प्रमुखों ने कार्यक्रम में भाग लिया। इंटरनेट पर हर जगह एआई समिट की चर्चा है। ऐसे में भारत को इस एआई समिट से क्या हासिल हुआ? दुनियाभर की एआई कंपनियों के सीईओ और टेक एक्सपर्ट ने अलग-अलग तरह से एआई सेक्टर में भारत की भूमिका की खुलकर बात की। साथ ही भविष्य में एआई बाजार में भारत की ताकत पर भी बात की। ऐसे में इस एआई समिट से इंडिया को किस तरह के फायदे मिले।

India AI Impact Summit 2026 से भारत को हुए कई फायदे

दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के जरिए भारत को ग्लोबल लेवल पर नेतृत्व और मान्यता को मजबूती मिली।

वहीं, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई सेक्टर में भारत की भूमिका को ध्यान में रखते हुए एआई वर्कफोर्स बनाने पर जोर दिया। साथ ही नई स्किलिंग, यूनिवर्सिटी-इंडस्ट्री प्रोग्राम्स और स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने की बात कही।

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भारत ने दुनिया को दिखाई अपनी ताकत

एआई समिट में भारत के देसी एआई मॉडल्स और ऐप्स ने वैश्विक लेवल पर जोरदार एंट्री मारी। इसमें इंडिया का सर्वम एआई मॉडल को पेश किया। यह एआई मॉडल टेक्स्ट, स्पीच और विजन जैसी क्षमता के साथ उतारा गया। ऐसे में कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि यह देसी मॉडल चैटजीपीटी और गूगल जेमिनी को कड़ी टक्कर दे सकता है। इसके अलावा, ज्ञानी एआई मॉडल और भारतजेन एआई मॉडल्स भी अपनी दमदार खूबियों के साथ सामने आए। ऐसे में इस एआई समिट से भारत को सिर्फ सम्मान नहीं मिला, बल्कि जमीन पर निवेश, तकनीक, रोजगार, ग्लोबल नीति-दृष्टि और वैश्विक मान्यता जैसे कई फायदे भी मिले।

Exit mobile version