DNP India Hindi

India AI Impact Summit 2026: खेती से लेकर नौकरी तक, एआई भारत के लिए साबित होगा गेमचेंजर! जानें सबकुछ

India AI Impact Summit 2026

फाइल फोटो

India AI Impact Summit 2026: दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया के कई देशों के राष्ट्रअध्यक्षों के साथ, बड़े-बड़े 60 देशों के मंत्री, उप-मंत्री शामिल है। इसके साथ ही दुनियाभर के 500 से अधिक एआई दिग्गज, करीब 100 सीईओ व संस्थापक, 150 शिक्षाविद के अलावा शोधकर्ता और 400 प्रमुख प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ), उपाध्यक्ष और फिलॉन्थ्रॉफी कार्य करने वाले व्यक्ति शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि 19 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AI इम्पैक्ट समिट 2026 का उद्घाटन किया और औपचारिक उद्घाटन में पीएम मोदी ने संबोधित किया। माना जा रहा है कि भारत में एआई खेती, रोजगार, शिक्षा के साथ कई क्षेत्रों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।

India AI Impact Summit 2026 भारत के साबित होगा गेमचेंजर

दुनियाभर के कई दिग्गजों का मानना है कि एआई भारत के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। एआई की मदद से भारत दुनिया के लिए एक मिसाल साबित होने जा रहा है। बता दें कि इस ग्लोबल समिट में गूगल, OpenAI, माइक्रोसॉफ्ट, IBM, एंथ्रोपिक, AMD जैसी दुनिया की बड़ी बड़ी कंपनियां अपने AI मॉडल्स को शो-केस कर रही हैं। इसके अलावा पीएम मोदी ने एआई समिट में बोलते हुए कहा कि मानव इतिहास में हर कुछ शताब्दियों के बाद एक टर्निंग पॉइंट आता है और वो टर्निंग पॉइंट सभ्यता की दिशा रिसेट करता है. वहीं से विकास की रफ्तार बदलती है। सोचने, समझने और काम करने के परिणाम बदलते हैं।

खेती के लिए एआई कैसे साबित होने जा रहा है गेमचेंजर

बता चले कि एआई समिट 2026 किसानों के लिए एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। इस AI टूल की मदद से किसान अपनी फसलों की बीमारियों का पता लगाकर उनसे छुटकारा पाने के उपाय जान सकेंगे। इसके अलावा –

रोजगार ते क्षेत्र में भी एआई करेगा कमाल

एक्सपर्ट का मानना है की रोजगार के क्षेत्र में भी एआई एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है। माना दा रहा है कि हर क्षेत्र में एआई रोजगार के नए अवसर पैदा करने जा रहा है। माना जा रहा है कि AI इंजीनियर, डेटा साइंटिस्ट, मशीन लर्निंग एक्सपर्ट, AI एथिक्स स्पेशलिस्ट, प्रॉम्प्ट इंजीनियर जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। इसके अलावा बैंकिंग में ऑटोमेटेड कस्टमर सर्विस, हेल्थकेयर में डायग्नोस्टिक टूल, मैन्युफैक्चरिंग में स्मार्ट रोबोटिक्स जैसे नए अवर पैदा होंगे।

 

Exit mobile version