DNP India Hindi

Lucknow News: सुरक्षा से लेकर सुविधा तक, लखनऊ के इस प्राइम लोकेशन पर खरीदे लग्जरी फ्लैट, होली से पहले एलडीए का खास तोहफा; जानें डिटेल

Lucknow News

फाइल फोटो

Lucknow News: अगर आप भी लखनऊ में अपना घर लेने की सोच रहे है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। दरअसल एलडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण ऐशबाग स्क्वायर प्रोजेक्ट के तहत कुल 384 लग्जरी फ्लैट बनाने की योजना पर काम कर रहा है ये सभी फ्लैट थ्री बीएचके (3 बेडरूम, हॉल और किचन) श्रेणी के होंगे। साथ ही एक सर्वेंट रूम भी होगा। यानि बेहतरीन प्राइम लोकेशन के साथ-साथ वहां पर रहने वाले लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी के साथ कई प्रकार की सुविधाएं भी मिलेंगी, ताकि वहां के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, और सभी जरूरी चीजें मिल सके।

इन प्राइम लोकेशन पर खरीदें सपनों का घर

लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा दी जानकारी के अनुसार ऐशबाग स्क्वायर लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा सुनियोजित आवासीय परियोजना, 3 बीएचसी + नौकरों के लिए अपार्टमेंट* ₹1.1 करोड़ से शुरू, परियोजना की मुख्य विशेषताएं – आरसीसी संरचना से सुरक्षा सुनिश्चित, प्रीमियम बाहरी फिनिशिंग, उच्च गुणवत्ता वाले आंतरिक सज्जा विशाल लेआउट, आधुनिक लिफ्ट शामिल है।

वहीं अगर जगह की बात करें तो ये ऐशबाग मिल रोड पर स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिहाज से भी काफी अहम – Lucknow News

कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह जगह काफी अहम है। अगर कनेक्टिविटी की बात करें तो यहां से  रेलवे स्टेशन – 3.4 किमी, हवाई अड्डा – 10 किमी, मेट्रो स्टेशन – 2.3 किमी, बस स्टैंड – 3.3 किमी की है। यानि कनेक्टिविटी के लिहाज से भी यह काफी अहम होने जा रहा है। वहीं अगर सुविधाओं की बात करें तो स्विमिंग पूल | पावर बैकअप | मल्टी-लेवल पार्किंग 24×7 सुरक्षा | बच्चों का खेल परिसर समेत कई अन्य सुविधाएं शामिल है। इसके अलावा भी यहां पर रहने वाले लोगों को सभी प्रकार की सुविधाएं दी जाएगी, ताकि लोगों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े।

 

 

Exit mobile version