AI Tools: हर गुजरते दिन के साथ नौकरीपेशा लोगों में यह खौफ है कि पता नहीं, कब उनकी नौकरी चली जाएगी। भारत समेत दुनियाभर के टेक बाजार में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के धाकड़ मॉडलों की संख्या बढ़ रही है। ऐसे में लोगों के जैसे-जैसे एआई मॉडलों का विकल्प बढ़ रहा है, वैसे-वैसे छोटे स्तर पर जॉब करने वालों में अपनी नौकरी खोने का डर बढ़ रहा है। ऐसे में इसका सिंपल समाधान है कि आप अपनी स्किल में बढ़ोतरी करते रहिए, ताकि फ्यूचर में नौकरी जाने का डर नहीं रहे। मगर फिर भी खतरा बरकरार रह सकत है। ऐसे में इन 5 एआई टूल्स की मदद से आप आसानी से बिजनेस की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
ChatGPT एआई टूल
इसमें पहले एआई टूल का नाम है चैटजीपीटी, इसकी मदद से आप किसी भी नए बिजनेस को शुरु करने का आइडिया, प्रोसेस और लागत समेत सभी डिटेल आसानी से हासिल की जा सकती है। साथ ही इस टूल की हेल्प से अपने कारोबार को लाभदायक बनाने की टिप्स भी प्रदान कर सकता है।
Jasper मॉडल
सूची में अगला नाम जैस्पर एआई टूल का है। इसकी सहायता से आप मार्केटिंग कॉपी, विज्ञापन, ब्लॉग ब्रांडिंग और सेल्स कंटेंट, ई-कॉमर्स प्रोडक्ट डिस्क्रिप्शन की जानकारी जुटा सकते हैं।
Zoho Analytics
अगर आप एआई टूल की मदद से अपने बिजनेस को समझना चाहते हैं, या किसी नए कारोबार को शुरू करना चाहते हैं, तो जोहो एनालिटिक्स एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। इसकी मदद से आप डेटा एनालिसिस और रिपोर्ट्स, सेल्स और फाइनेंस इनसाइट्स और विजुअल्स डैशबोर्ड की सुविधा मिल सकती है।
Tableau मॉडल
वहीं, सूची में अगला नाम है टेबलू एआई टूल का। इसकी हेल्प से आप बिजनेस का एडवांस डेटा विज़ुअलाइजेशन, बिजनेस ट्रेंड्स की समझ और बेहतर डिसीजन मेकिंग जैसी चीजों को गहराई से समझ सकते हैं।
HubSpot मॉडल
आखिर में, हबस्पॉट एआई टूल भी आपको बिजनेस की पूरी और शानदार जानकारी प्रदान कर सकता है। इसकी सहायता से आप कस्टमर मैनेजमेंट, मार्केटिंग ऑटोमेशन और सेल्स ट्रैकिंग और लीड मैनेजमेंट जैसे कार्य कर सकते हैं।
अगर आप ऊपर बताए गए सभी एआई टूल्स को बढ़िया तरह से समझ लेते हैं, तो आप बिजनेस को अच्छे से स्टार्ट कर सकते हैं। साथ ही इनकी मदद से बिजनेस की प्लानिंग, मार्केटिंग, डेटा एनालिसिस और कस्टमर मैनेजमेंट समेत कई अन्य महत्वपूर्ण काम भी आसान हो सकते हैं।
