---Advertisement---

Airtel vs Jio: 500 रुपये के भीतर कौन सी कंपनी दे रही धुरंधर ऑफर्स, डेटा और OTT के मामले में किसे चुनना बेहतर? जानें अंतर

Airtel vs Jio: अगर आप एयरटेल और जियो के प्रीपेड ऑफर खोज रहे हैं, तो इनमें से किसी को चुन सकते हैं। दोनों ही कंपनियों ने अपने-अपने पैक में काफी सारे ऑफर्स को शामिल किया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2026 6:20 अपराह्न

Airtel vs Jio
Follow Us
---Advertisement---

Airtel vs Jio: अगले कुछ दिनों आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्डकप की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में सभी को इंडिया के मैच फोन पर देखने है। भारत में क्रिकेट को खेल नहीं, बल्कि धर्म की तरह पूजा जाता है। ऐसे में इंडिया और पाकिस्तान का क्रिकेट मैच कोई भी छोड़ना नहीं चाहेगा। अगर आप अपने फोन में नया रिचार्ज करवाने वाले हैं, तो एक बार इस खबर को पढ़ लीजिए। आपके लिए एयरटेल बनाम जियो में से कौन 500 रुपये के भीतर बेहतर प्रीपेड प्लान दे रहा है।

Airtel vs Jio: एयरटेल के रिचार्ज पैक में मिलते हैं दमदार ऑफर्स

प्रीपेड यूजर्स के लिए एयरटेल ने 500 रुपये से कम में कई ऑफर्स निकाले हैं। इसमें एक प्लान है, जिसकी कीमत 449 रुपये है। इसकी वैलिडिटी 28 दिन है। कंपनी के मुताबिक, इस रिचार्ज प्लान में ग्राहकों को कई दमदार ऑफर्स मिलते हैं। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ देशभर में मुफ्त कॉलिंग मिलती है। इस पैक में रोजाना के 100 एसएमएस दिए जाते हैं। ऐसे में अगर आप दिनभर भी कॉलिंग का फायदा उठाते हैं, तो भी आपका पैक काम करेगा। इसके अलावा, डेटा की भी कोई टेंशन नहीं है। कंपनी इसमें रोजाना का 4जीबी डेटा प्रदान करती है। वहीं, इसमें जियो हॉटस्टार प्लस, सोनी लिव, एप्पल म्यूजिक, अडोब एक्सप्रेस प्रीमियम के साथ एयरटेल की स्पैम प्रोटेक्शन की सुविधा दी जाती है।

जियो प्रीपेड पैक में मिलते हैं कई फायदे

उधर, 500 रुपये के अंदर जियो के प्रीपेड पैक की बात करें, तो इसमें यूजर्स को 445 का भुगतान करना होगा। यह पैक 28 दिनों तक चलेगा। इसमें यूजर्स को असीमित कॉलिंग के साथ रोजना का 2जीबी इंटरनेट डेटा मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि इसमें रोजाना के 100 एसएमएस दिए जाते हैं, जिससे ग्राहकों को बड़ी राहत मिलती है।इसके अलावा, अगर ओटीटी प्लेटफॉर्म की बात करें, तो कंपनी इसमें कई ओटीटी की सुविधा मुफ्त में देती है। जियो इस पैक में सोनीलिव, जी5, डिस्कवरी प्लसे, सननेक्स्ट, फैनकोड, जियो टीवी और लायंसगेट प्ले जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का लाभ प्रदान करता है। कंपनी ने बताया है कि 50GB फ्री स्टोरेज के साथ जियो एआई क्लाउड का फायदा भी दिया जाता है।

दोनों में से किसे चुनना बेहतर

अगर आप फोन पर 500 रुपये के भीतर किसी प्रीपेड रिचार्ज को तलाश रहे हैं, तो एयरटेल और जियो के इन ऑफर्स में से किसी को चुन सकते हैं। अगर आप एयरटेल यूजर हैं, तो आपको एयरटेल का ऑफर काफी पसंद आ सकता है। वहीं, जियो के ग्राहकों को इस पैक में कई फीचर्स मिलते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Artificial Intelligence

मई 13, 2026

OPPO Find X9 Ultra

मई 13, 2026

Motorola Razr Fold

मई 13, 2026

OPPO Find X10 Pro Max

मई 12, 2026

Realme 16T

मई 12, 2026

OnePlus Nord CE6 Lite

मई 12, 2026