---Advertisement---

Google Maps: खुशखबरी! जल्द मिलने वाला है “सजेस्ट एन एडिट” AI पावर्ड फीचर, जानें यूजर्स को कैसे मिलेगा इसका सीधा फायदा

Google Maps: नेविगेशन सेगमेंट में गूगल मैप्स लगातार अपने प्लेटफॉर्म को शानदार बना रहा है। अब यूजर्स को जेमिनी एआई चैटबॉट के साथ "सजेस्ट एन एडिट" AI पावर्ड फीचर मिलने वाला है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 4, 2026 5:03 अपराह्न

Google Maps
Follow Us
---Advertisement---

Google Maps: एआई नेविगेशन सेगमेंट में एंट्री ले चुका है। यह तो आप जानते होंगे। गूगल मैप्स में काफी पहले से एआई पावर्ड तकनीक का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में अब इसमें जेमिनी एआई को भी जोड़ने की योजना है। ‘Gadgets360’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल मैप्स में एड लिस्टिंग का एआई पावर्ड फीचर जल्द ही देखने को मिल सकता है। टेक कंपनी अपने नए फीचर को शामिल करने के लिए बड़े स्तर पर काम कर रही है। गूगल मैप्स में “सजेस्ट एन एडिट” एआई पावर्ड फीचर के जरिए यूजर्स को कई तरह के लाभ होने की संभावना है।

Google Maps: अब यूजर्स को होंगे कई फायदे

रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल मैप्स के नए फीचर के जरिए यूजर्स लोकप्रिय नेविगेशन प्लेटफॉर्म पर किसी भी लोकेशन, दुकान और खास एरिया के नाम में बदलाव और कुछ भी एड किया जा सकता है। गूगल जेमिनी एआई पावर्ड से लैस इस फीचर में यूजर्स को एक अलग तरह का इंटरफेस देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि गूगल मैप्स का अपकमिंग फीचर एंड्रॉइड एप्लिकेशन पैकेज टियरडाउन के दौरान सामने आया है। हालंकि, यह फिलहाल यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है।

गूगल मैप्स में लगातार हो रहे हैं अपग्रेडशन

गौरतलब है कि गूगल मैप्स का “सजेस्ट एन एडिट” एआई पावर्ड फीचर यूजर्स को सटीक जानकारी देने के लिए क्राउडसोर्स डेटा पर निर्भर करती है। ऐसे में किसी भी लोकेशन, दुकान का नाम या फिर एरिया के बारे में कुछ जानकारी को हटाना या फिर शामिल करना आसान हो जाएगा। बताया जा रहा है कि वर्तमान टाइम में यूजर्स को इंटरफेस में कई पेज बदलने और डेटा को मैन्युअल रूप से एडिट करने की जरूरत होती है, जिससे टाइपिंग की गलतियां हो सकती हैं।

दुनिया का सबसे अधिक इस्तेमाल होने वाले नेविगेशन ऐप लगातार अपने ऐप को अपग्रेड कर रहा है। ऐसे में टेक कंपनी यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए जेमिनी एआई इंटीग्रेशन की सुविधा प्रदान कर रही है। ऐसे में यूजर्स अब जेमिनी चैटबॉट के जरिए अपने सवालों के जवाब आसानी से जान सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Oppo K14x 5G

फ़रवरी 13, 2026

iPhone 18

फ़रवरी 13, 2026

Sonam Pandit Viral Video

फ़रवरी 13, 2026

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026