---Advertisement---

Vivo X Fold6:बड़ी स्क्रीन, फास्ट प्रोसेसर , फुल HD फोटो-वीडियो! वीवो के फोल्डेबल फोन के लीक ने मचाई खलबली

Vivo X Fold6: वीवो एक्स फोल्ड 6 फोल्डेबल फोन इसी साल लॉन्च हो सकता है। इसमें कई प्रीमियम फीचर्स मिल सकते हैं। जिसकी वजह से यूजर्स की नजर इस पर अटक चुकी है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: फ़रवरी 4, 2026 1:16 अपराह्न

Vivo X Fold6
Follow Us
---Advertisement---

Vivo X Fold6:  वीवो एक बार फिर से अपना नए फोल्डेबल स्मार्टफोन  लेकर आने को पूरी तरह से तैयार है। खबरों की मानें तो वीवो एक्स फोल्ड 6  इसी अप्रैल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में कंपनी बेहद हाईटेक कैमरा और प्रोसेसर दे सकती है। इसका मुकाबला  सीधे  सैमसंग के महंगे मुड़ने वाले फोन्स से होगा। अगर आप भी कोई फोल्डेबल फोन खरीदना चाहते हैं तो थोड़ा सा थम जाएं क्योंकि वीवो वीवो एक्स फोल्ड 6 फोन को ला रहा है।

Vivo X Fold6 की लीक स्क्रीन और बैटरी-चार्जर

वीवो एक्स फोल्ड 6  फोन की डिस्प्से की बात करें तो इसमें 8.03 इंच की बड़ी फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है। वहीं, इसमें कवर डिस्प्ले भी अच्छी दी जा सकती है। इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी के साथ 100W का फास्ट चार्जर मिल सकता है।

कैसी होगी वीवो के अपकमिंग फोल्डेबल फोन की परफॉर्मेंस?

फोन की परफॉर्मेंस बढ़ाने के लिए Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिल सकता है। ये मल्टी टास्किंग काम के साथ हैवी सॉफ्टवेयर पर काम करता है। इसमें Android v16 का ऑपरेटिंग सिस्टम मिल सकता है। इसमें Gemini Assistant का एआई मिल सकता है।

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोल्डेबल फोन का अनुमानित  कैमरा

वीवो एक्स फोल्ड 6 फोल्डेबल फोन में 200MP का मेन कैमरा ZEISS के साथ मिल सकता है। फोटो और वीडियो की क्वालिटी के लिए 50MP अल्ट्रा-वाइड और 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस कैमरा मिल सकता है। फोन के कैमरे का ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन पिक्चर और वीडियो की क्वालिटी को बढ़ाएगा। फिलहाल कंपनी ने इस फोन के फीचर्स और कैमरो के लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। लेकिन इसके लीक फीचर्स काफी चर्चा में हैं।

वीवो के नए फोल्डेबल फोन की लीक कीमत और स्टोरेज वेरियंट

वीवो एक्स फोल्ड 6 कीमत अभी तक सामने नहीं आ सकी है। लेकिन लीक खबरों में दावा किया जा रहा है कि, ये 1 लाख 60 हजार के आस-पास की कीमत में आ सकता है। इसमें 16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज मिल सकती है।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News