---Advertisement---

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: 15000 तक की कीमत में ये स्मार्टफोन हैं बेस्ट, Realme से लेकर Redmi पर मिल रही भारी छूट

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों के बीच स्मार्टफोन खरीदने को लेकर होड़ सी मची है। सबकी चाहत है कि शानदार फीचर से लैस फोन को इस सेल के तहत सस्ते में खरीद लिया जाए।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: अगस्त 4, 2023 11:41 पूर्वाह्न

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023
Follow Us
---Advertisement---

Amazon Great Freedom Festival Sale 2023: Amazon Great Freedom Festival Sale 2023 की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में लोगों के बीच स्मार्टफोन खरीदने को लेकर होड़ सी मची है। सबकी चाहत है कि शानदार फीचर से लैस फोन को इस सेल के तहत सस्ते में खरीद लिया जाए। स्मार्टफोन कंपनियां भी इस दौरान ग्राहकों पर खूब मेहरबान हैं और दिल खोलकर अपने स्मार्टफोन पर छूट दे रही हैं। ऐसे में हम कुछ स्मार्टफोन का जिक्र यहां करने जा रहे हैं जिनकी कीमत 15000 रुपये से भी कम है लेकिन कैमरा से लेकर बाैटरी व अन्य फीचर तक सभी कमाल के हैं।

Redmi के इन फोन्स पर मिल रही है छूट

Redmi Note 11S– चर्चित ई-कॉमर्स साइट Amazon की आधिकारिक साइट पर जाकर देखें तो पता चलता है कि रेडमी के Redmi Note 11S पर भारी छूट मिल रही है जिसके तहत ग्राहक इसे खरीद कर इस शानदार डील का लाभ उठा सकता है। डील की माने तो अमेजन पर इसकी असल कीमत है 19999 रुपये जबकि अभी ये 35 फीसदी के छूट के साथ आपको मिल सकता है 12999 रुपये में।

Redmi Note 11S के फीचर्स

बैटरी5000mAh
डिस्प्ले6.43 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G96 Octa-core
सेल्फी कैमरा16MP
रियर कैमरा108MP+8MP+ 2MP

Redmi 12 5G – Redmi के एक और स्मार्टफोन पर कंपनी दे रही है भारी छूट जिसके तहत खरीदारी करने पर Redmi 12 5G अब 25 फीसदी के छूट के साथ 13499 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि इस फोन की असल कीमत 17999 रुपये है। ऐसे में इस डील के तहत ग्राहकों की काफी बचत हो रही है।

Redmi 12 5G के फीचर्स

बैटरी5000mAh
डिस्प्ले6.79 इंच
प्रोसेसरSnapdragon 4 Gen 2
सेल्फी कैमरा8MP
रियर कैमरा50MP ड्यूअल कैमरा

Realme स्मार्टफोन पर भी मिल रही है छूट

Realme Narzo N55– अमेजन पर चल रहे इस सेल के तहत Realme Narzo N55 पर भी छूट मिलने की सूचना है। साइट पर इसकी ओरिजनल कीमत है 14999 रुपये पर अभी ये डील के तहत 13 फीसदी तक की छूट के साथ आपको मिल सकता है 12999 रुपये में। इसके फीचर भी इसके कीमत के लिहाज से ठीक हैं।

Realme Narzo N55 के फीचर्स

बैटरी5000mAh
डिस्प्ले6.72 इंच
ओएसAndroid 13.0
प्रोसेसरMediaTek Helio G88
रियर कैमरा64MP AI कैमरा

डिस्क्लेमर: उपर्युक्त जानकारी यहां केवल सूचना हेतु दी गई है। DNP News Network/Website/Writer किसी भी ऑफर, प्रोडक्ट या डिस्काउंट की पुष्टि नहीं करता है। ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट देखें। ध्यान रहे DNP News Network/Website/Writer किसी भी आर्थिक नुकसान के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

iPhone 18 Pro

मई 30, 2026

Vivo T5 Pro

मई 29, 2026

OnePlus 16

मई 28, 2026

Samsung Galaxy S27 Pro

मई 27, 2026

Xiaomi 17T

मई 27, 2026

OPPO Reno 16 Pro

मई 26, 2026