---Advertisement---

Android Apps: इस तरह कर सकते हैं अपने पर्सनल ऐप्स को हाइड, अब बिना इजाजत लोग नहीं कर पाएंगे ताका-झांकी

Android Apps: आजकल अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन हैं। स्मार्टफोन के जरिए कई सारे कामों को किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में काफी सारे एंड्रॉइड ऐप्स (Android Apps) का इस्तेमाल होता है। इसमें सोशल मीडिया चैटिंग ऐप्स, डेटिंग ऐप्स, ट्रेडिंग ऐप्स और काफी सारे पर्सनल ऐप्स हो सकते हैं। ऐसे में अगर आपका फोन ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 15, 2024 2:20 अपराह्न

Android Apps
Follow Us
---Advertisement---

Android Apps: आजकल अधिकतर लोगों के पास स्मार्टफोन हैं। स्मार्टफोन के जरिए कई सारे कामों को किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स में काफी सारे एंड्रॉइड ऐप्स (Android Apps) का इस्तेमाल होता है। इसमें सोशल मीडिया चैटिंग ऐप्स, डेटिंग ऐप्स, ट्रेडिंग ऐप्स और काफी सारे पर्सनल ऐप्स हो सकते हैं।

ऐसे में अगर आपका फोन कोई भी उपयोग कर लेता है और आप फोन के कुछ ऐप्स को छुपाना चाहते हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। यूजर्स आसानी से किसी भी ऐप को छुपा सकते हैं। आगे जानिए क्या है डिटेल।

Android Apps की प्राइवेसी रहेगी बरकरार

दरअसल देखा गया है कि काफी एंड्रॉइड (Android) यूजर्स अपनी प्राइवेसी बरकरार रखने के लिए कुछ ऐप्स को हाइड रखना चाहते हैं, ताकि कोई भी उन ऐप्स के बारे में न जान सकें। ऐसे में आपको नीचे दिए गए कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा। इसके बाद आपकी दिक्कत हमेशा के लिए दूर हो जाएगी।

किसी थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने मोबाइल फोन में किसी भी ऐप को छुपाने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप्स की जरूरत नहीं है। स्मार्टफोन की सेटिंग में ऐप हाइड करने का ऑप्शन मिल जाता है। हालांकि, अलग-अलग फोन कंपनियों के डिवाइस में ये तरीका भिन्न-भिन्न हो सकता है।

Android Apps कैसे करें हाइड

स्मार्टफोन में किसी भी ऐप को हाइड करने के लिए आप इन स्टेप्स को फॉलो करें-

  • सबसे पहले अपने फोन को लेटेस्ट अपडेट के साथ अपडेट कर लें।
  • इसके बाद अपने फोन की सेटिंग में जाकर प्राइवेसी पर क्लिक करें।
  • यहां पर आपको ऐप हाइडिंग या फिर हाइड ऐप का ऑप्शन मिलेगा। अगर आपको ये विकल्प नहीं मिलता है तो आप सेटिंग में सर्च कर सकते हैं।
  • ऐसा करने के बाद आपके सामने सारे ऐप्स आ जाएंगे। फिर आप उस हाइड करने वाले ऐप को चुन सकते हैं।
  • इसके बाद हाइड करने वाले ऐप को सेलेक्ट कर लें। फिर सामने दिख रहे टोंगल को ऑन कर दें।
  • आपके ऐसा करने के बाद फोन के मेन्यू में वो ऐप नजर आना बंद हो जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V80

सितम्बर 26, 2026

Mivi One 5G

सितम्बर 24, 2026

iQOO 16

सितम्बर 24, 2026

Samsung Galaxy S27 Ultra

सितम्बर 23, 2026

Oppo Find X10 Pro Max

सितम्बर 23, 2026

Samsung Galaxy S26 FE

सितम्बर 21, 2026