---Advertisement---

Animal Viral Video: हिम्मतवाले हिरण ने मगरमच्छ और शेर, दोनो को किया चित, अद्भुत वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: जंगल का एक नियम होता है जिसके पास हिम्मत और आत्मविश्वास है वो ही जी सकता है। फिर चाहे वो जंगल का राजा हो या फिर हिरण। ये बात हम सभी बचपन से सुनते आए हैं कि, अगर आत्मविश्वास हो तो हारती हुई बाजी को भी जीता जा सकता है। ये Animal Viral ...

Read more

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: मार्च 20, 2024 4:04 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: जंगल का एक नियम होता है जिसके पास हिम्मत और आत्मविश्वास है वो ही जी सकता है। फिर चाहे वो जंगल का राजा हो या फिर हिरण। ये बात हम सभी बचपन से सुनते आए हैं कि, अगर आत्मविश्वास हो तो हारती हुई बाजी को भी जीता जा सकता है। ये Animal Viral Video भी कुछ ऐसा ही है। जिसे देखने के बाद आपके अंदर भी आत्मविश्वास आ जाएगा। क्योंकि ये वीडियो ही कुछ ऐसा है। इसमें देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक हिम्मतवाले हिरण के सामने मगरमच्छ और शेर ढेर हो गए। इस वीडियो को देख हर कोई हैरान है।

शेर और मगरमच्छ को हिरण ने दी मात

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, किस तरह से एक हिरण पहले पानी में मगरमच्छ को पछाड़कर जैसे ही बाहर आता है वहां पर ताक लगाए बैठे शेर से उसका सामना हो जाता है। हिरण घायल लग रहा है और इसी का फायदा ये शेर उठाना चाहता है। वो जैसे ही हिरण की तरफ बढ़ता है वो अपनी ही जगह खड़ा हो जाता है और अपनी आंखों से ही शेर को रोक देता है। हिरण अपनी गर्दन को इधर से उधर हिलाता है। हिरण के सामने करो या मरो वाली स्थिति है। वो इससे निबटने से लिए निडर होकर जंगल के राजा के सामने खड़ा हो जाता है। हिरण के इस इस अवतार को देख शेर पीछे हटना शुरु कर देता है। उसके बाद हिरण भी अपनी ताकत का परिचय देते हुए शेर की तरफ बढ़ता है और उसे भगा देते है। ये वीडियो काफी हैरान करने वाला है।

Viral Video को देख थम जाएगी नजर

इस वीडियो को Nature is Amazing नाम के एक्स पेज से शेयर किया गया है। जिस पर अब तक 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। ये वीडियो आज ही डाला गया है। यूजर्स इस पर काफी अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि, आपने इससे क्या सबक सीखा? ये वीडियो लगातार काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo T5 5G

अगस्त 28, 2026

iPhone 18

अगस्त 27, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 25, 2026

Vivo T5 5G

अगस्त 25, 2026

Vivo V80 Lite 5G

अगस्त 22, 2026

Viral News

अगस्त 22, 2026