---Advertisement---

Apple Event 2023: नए Watch OS10 के साथ Apple Watch Series 9 और Ultra 2 की ग्रैंड एंट्री, जानें फीचर्स, कीमत समेत सभी डिटेल

Apple Event 2023: टेक कंपनी एप्पल ने वंडरलस्ट इवेंट में दो नई स्मार्टवॉच को पेश किया। इसमें एप्पल वॉच सीरीज 9 और एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 जेनरेशन शामिल है। इन दोनों ही वॉच में काफी कमाल के फीचर्स दिए गए हैं। जानें क्या है इनकी खूबियां और कीमत।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 13, 2023 12:29 अपराह्न

Apple Event 2023
Follow Us
---Advertisement---

Apple Event 2023: एप्पल ने 12 सितंबर को इस साल का दूसरा बड़ा इवेंट वंडरलस्ट (Apple Event 2023) आयोजित किया। आईफोन लवर्स को इस इवेंट का काफी लंबे समय से इंतजार था। ऐसे में आखिरकार कंपनी ने अपने धांसू प्रोडक्ट्स को दुनिया के सामने रखा। एप्पल ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में एप्पल पार्क में स्टीव जॉब्स थियेथर में इस बड़े इवेंट में काफी कुछ लॉन्च किया।

Apple Watch Series 9 और Ultra 2 हुई लॉन्च

एप्पल ने वंडरलस्ट इवेंट में आईफोन 15 सीरीज के साथ दो धांसू स्मार्टवॉच भी पेश की। कंपनी ने एप्पल स्मार्टवॉच सीरीज 9 और एप्पल स्मार्टवॉच अल्ट्रा 2 को भी इस इवेंट में उतारा। कंपनी ने इन दोनों स्मार्टवॉच में काफी धमाकेदार फीचर्स दिए हैं।

Apple Watch Series 9 के फीचर्स और कीमत

एप्पल वॉच सीरीज 9 में 41mm और 45mm का दो केस दिए गए हैं। कंपनी ने इस वॉच को रिडिजाइन किया है। इसकी डिस्प्ले पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स है। कंपनी का दावा है कि इसे सिंगल चार्ज पर 18 घंटे तक चलाया जा सकता है। इसमें अब तक की सबसे ताकतवर चिपसेट 2 जेनरेशन दी गई है। ये चिप वॉच सीरीज 8 से 60 फीसदी अधिक तेज है। इसमें एप्पल सिरी का पहले से बेहतर सपोर्ट मिलेगा। कंपनी ने इसमें नया ऑपरेटिंग सिस्टम वॉच ओएस10 दिया है। साथ ही नए डिजाइन के साथ एप्स दिए हैं।

एप्पल ने इसमें डबल टैप फीचर दिया है। इसमें कॉल को रिसीव किया जा सकता है। इस वॉच में SIP सिस्टम पैकेज दिया गया है। साथ ही इस वॉच को उंगली हिलाकर भी कंट्रोल किया जा सकता है, इसे जेस्चर फीचर कहा गया है। इसमें म्युजिक कंट्रोल, कैमरा, अलार्म फीचर दिया है। इसके साथ ही इसमें हेल्थ का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन, ईसीजी ऐप, हार्ट रेट मॉनिटर, कार्डियो फिटनेस अलर्ट, टेंपरेचिंग सेंसर और महिलाओं की हेल्थ के लिए कई खास फीचर्स मिलते हैं। साथ ही जीपीएस और वाटर रेसिसटेंस खूबी दी गई है। इसे 41900 रुपये की कीमत पर उतारा गया है। इस वॉच को पांच कलर ऑप्शन के साथ लाया गया है, इसमें Midnight, Starlight, Silver, (Product) Red, और new Pink कलर शामिल है। इसकी पहली सेल 22 सितंबर से शुरू होगी।

Apple Watch Ultra 2 के स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

एप्पल वॉच अल्ट्रा 2 में काफी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इस वॉच में 49mm का टाइटेनियम केस दिया गया है। इसमें 3000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसकी रेटिना डिस्प्ले को काफी बेहतर किया गया है। इसे IP6X डस्ट रेसिसटेंस के साथ लाया गया है। इस वॉच में SIP सिस्टम पैकेज दिया गया है। इसके साथ कार्बन न्यूट्रल ऑप्शन मिलता है। इस फ्लैगशिप स्मार्टवॉच में कई एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी ने इसमें सिरी को और लोकेशन ट्रैकिंग को पहले से बेहतर किया है। इसमें 36 घंटे की बैटरी लाइफ नॉर्मल मोड पर मिलती है और लो पावर मोड पर 72 घंटे की बैटरी लाइफ मिलती है।

इसे जेस्चर फीचर कहा गया है। इसमें म्युजिक कंट्रोल, कैमरा, अलार्म फीचर दिया है। इसके साथ ही इसमें हेल्थ का भी खास ध्यान रखा गया है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन, ईसीजी ऐप, हार्ट रेट मॉनिटर, कार्डियो फिटनेस अलर्ट, टेंपरेचिंग सेंसर और महिलाओं की हेल्थ के लिए कई खास फीचर्स मिलते हैं। साथ ही जीपीएस और वाटर रेसिसटेंस खूबी दी गई है। इसकी पहली सेल 22 सितंबर से शुरू होगी। इस वॉच को 89900 रुपये में लॉन्च किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026