---Advertisement---

Apple Event 2023: iOS 17 Update करेगा यूजर्स के एक्सपीरियंस को दोगुना, इन मॉडल्स में मिलेगी सुविधा

Apple Event 2023: वंडरलस्ट इवेंट के दौरान आईफोन सीरीज के साथ iOS 17 Update को भी पेश कर दिया गया है। यह अपडेट 18 सितंबर से यूजर्स के लिए उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अब सवाल है कि ये अपेडट किन यूजर्स को मिलेगा तो इस खबर में आपको इसका जवाब मिल जाएगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में।

Avatar of Yogesh Singh

By: Yogesh Singh

Published: सितम्बर 13, 2023 1:21 अपराह्न

Apple Event 2023
Follow Us
---Advertisement---

Apple Event 2023: वंडरलस्ट इवेंट के दौरान आईफोन सीरीज के साथ एक और चीज पेश की गई है। जिसका लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। जी हां, 12 सितबंर को आयोजित इवेंट के दौरान iOS 17 Update को पेश किया गया है। साथ ही आधिकारिक तौर पर ये भी बताया गया कि ये अपडेट कब से यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी दे देते हैं।

iOS 17 Update कब होगा रिलीज

एप्पल इवेंट में दी गई जानकारी के अनुसार iOS 17 Update को बेहतर परफॉरमेंस के साथ 18 सितंबर से आईफोन यूजर्स के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। यह अपडेट ढेरों टॉपक्लास फीचर्स से लैस होगा। जो निश्चित तौर यूजर्स का एक्सपीरियंस बढ़ाने का काम करेगा। Mac Rumors की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि Facetime अपडेट मिलने के बाद ऑडियो और वीडियो मैसेज को भी सपोर्ट प्रदान करेगा। रिपोर्ट में कहा गया कंपनी आईफोन के कुछ मॉडल्स में सर्च फिल्टर और चेक इन फिल्टर की सुविधा को भी जोड़ सकती है।

किन यूजर्स को मिलेगा iOS 17 Update

अब जानते हैं जिस सवाल का सबको बेसब्री से इंतजार है कि आखिर ये फीचर किन यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। तो बता दें, इसका लाभ सिर्फ वही यूजर्स ले पाएंगे, जिनके पास A12 बायोनिक चिप को सपोर्ट करने वाला कोई मॉडल है। सीधे तौर पर देखा जाए तो ये अपडेट iPhone XR और XS मॉडल्स से पहले के डिवाइसेस में देखने को नहीं मिलेगा। जिन मॉडल्स को ये अपडेट दिया जाएगा। उनमें स्वाभाविक तौर पर हाल ही में लॉन्च हुई आईफोन 15 सीरीज है। इसके अलावा आईफोन 14 सीरीज, आईफोन 13 सीरीज, आईफोन 12 प्रो मैक्स सहित अन्य मॉडल्स, आईफोन 11 सीरीज में भी ये अपडेट देखने को मिलेगा। iPhone XR और XS मॉडल्स में भी कंपनी सुविधा देगी।

iOS 17 Update क्या मिल सकती है खासियतें

iOS 17 Update में संभावित तौर पर देखा जाए तो Facetime की सुविधा को जोड़ा जा सकता है। iMassage, Stickers, Airdrop, Journal जैसी उन्नत सुविधाएं देखने को मिल सकती हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Redmi K100 Pro Max

अगस्त 12, 2026

Xiaomi 18

अगस्त 11, 2026

Google Pixel 11 Pro XL

अगस्त 11, 2026

iPhone 18 Pro

अगस्त 11, 2026

Samsung Galaxy Z Fold 8 5G

अगस्त 10, 2026

Google Pixel 11

अगस्त 8, 2026