---Advertisement---

Apple Foldable Phone: क्या Samsung से मुकाबला करने एप्पल ला रहा फोल्डेबल iPhone और iPad? जानें डिटेल

Apple Foldable Phone: टेक मार्केट में इन दिनों फोल्डेबल डिवाइस का जलवा चल रहा है। दुनिया की हर बड़ी कंपनी फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। ऐसे में फेमस कंपनी एप्पल (Apple) भी इस सेगमेंट में धमाका कर सकती है। जी हां, बताया जा रहा है कि आईफोन (iPhone) बनाने वाली एप्पल फोल्डेबल फोन ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: फ़रवरी 3, 2024 12:31 अपराह्न

Apple Foldable Phone
Follow Us
---Advertisement---

Apple Foldable Phone: टेक मार्केट में इन दिनों फोल्डेबल डिवाइस का जलवा चल रहा है। दुनिया की हर बड़ी कंपनी फोल्डेबल डिवाइस पर काम कर रही है। ऐसे में फेमस कंपनी एप्पल (Apple) भी इस सेगमेंट में धमाका कर सकती है।

जी हां, बताया जा रहा है कि आईफोन (iPhone) बनाने वाली एप्पल फोल्डेबल फोन (Apple Foldable Phone) पर काम कर रही है। ये डिवाइस 2026 तक मार्केट में उपलब्ध हो सकता है। इस डिवाइस में 7 से 8 इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। आगे जानिए क्या है फुल डिटेल।

Apple Foldable Phone की लीक डिटेल

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि एप्पल साल 2026 तक अपना पहला फोल्डेबल डिवाइस पेश कर सकती है। ये भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल का अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस सैमसंग (Samsung) गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 डिवाइस को टक्कर देगा। खबरों की मानें तो सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 की तरह ही इसका डिजाइन हो सकता है।

Apple Foldable Phone की संभावित खूबियां

हालांकि, अभी तक रिपोर्ट्स में ये साफ नहीं है कि एप्पल का अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस iPhone होगा या फिर iPad होगा। इस डिवाइस में OLED स्क्रीन के साथ कई सारे फीचर्स दिए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसकी स्क्रीन काफी शानदार क्वॉलिटी के साथ आएगी। यूजर्स को काफी बेहतरीन एक्सपीरियंस मिलेगा।

एप्पल फोल्डेबल डिवाइस के लिए जारी है काम

इसके साथ ही एप्पल के अपकमिंग फोल्डेबल डिवाइस में सैमसंग डिस्प्ले और एलजी डिस्प्ले का बड़ा योगदान होगा। जानकारी के मुताबिक, इन दोनों ही कंपनियों ने अपने डिस्प्ले के सैंपल दिए हैं। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि एप्पल अपने फोल्डेबल डिवाइस को 2027 तक बाजार में उतार सकता है। हालांकि, इस बारे में आने वाले कुछ समय में सही जानकारी सामने आ सकती है। अभी तक कंपनी की ओर से इस बारे में कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Vivo V70

फ़रवरी 12, 2026

Instagram AI Feature

फ़रवरी 12, 2026

Nothing Phone 4a Pro

फ़रवरी 12, 2026

AI Tools

फ़रवरी 12, 2026

iPhone 18 Pro

फ़रवरी 12, 2026

Infinix Note 60 Pro

फ़रवरी 12, 2026